योगी Vs प्रियंका की लड़ाई, भगवा पर आई?

प्रियंका गांधी नागरिकता कानून के विरोध में बार-बार यूपी जा रही हैं. इशारा साफ है कि प्रियंका मिशन यूपी पर हैं. लखनऊ में पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी से मिलने गई, प्रियंका ने योगी सरकार पर फिर हमला बोला और कहा कि कोई मुख्यमंत्री बदला शब्द का इस्तेमाल कैसे कर सकता है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Dec 31, 2019, 02:52 AM IST
    1. प्रियंका गांधी वाड्रा CAA के विरोध में बार-बार यूपी जा रही हैं
    2. उनकी हरकतों से इशारा साफ है कि प्रियंका मिशन यूपी पर हैं
    3. प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर बदला लेने का आरोप लगाया है
    4. भारतीय जनता पार्टी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को लताड़ लगाया है
योगी Vs प्रियंका की लड़ाई, भगवा पर आई?

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नागरिकता कानून पर मोदी सरकार को घेरने के लिए मोर्चा यूपी में खोला हुआ है. दंगाइयों के खिलाफ योगी के बदले वाले बयान पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने भगवा धारण किया है. प्रियंका ने योगी पर बदला लेने का आरोप लगाया है.

योगी के 'बदले' पर प्रियंका का प्रहार

प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ योगी सरकार पर आक्रामक हैं. प्रियंका गांधी ने हिंसक झड़प प्रदर्शनों के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है. प्रियंका गांधी ने पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी पर भी गंभीर सवाल खड़े किए. बीजेपी ने प्रियंका गांधी पर हिंदू धर्म के अपमान का आरोप लगाया

प्रियंका गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने भगवा धारण किया है. भगवा हिंदू धर्म का प्रतीक चिन्ह है, लेकिन इस धर्म में हिंसा और बदले की भावना का कोई जिक्र नहीं है. भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रियंका गांधी भगवा पर सवाल उठा रही हैं यानी हिंदू धर्म पर सवाल उठा रही हैं.

भगवा पर प्रियंका का बयान, सबसे बड़ा घमासान

मुख्यंमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस की तरफ से एक ट्वीट करके प्रियंका के बयान पर जवाब दिया गया.

इस ट्वीट में लिखा गया है कि 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है. सब कुछ त्याग कर, वे न केवल भगवा धारण करते हैं, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते हैं. भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है और योगी जी उस पथ के पथिक हैं.'

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुई हिंसा के दौरान पुलिस और प्रशासन पर ज्यादती का आरोप लगाकर राज्यपाल को ज्ञापन भी दिया है. सवाल ये है कि क्या नागरिकता कानून के बहाने प्रियंका गांधी यूपी में कांग्रेस पार्टी को दोबारा जिंदा करने की रणनीति बना रही हैं.

इसे भी पढ़ें: क्या यूपी कांग्रेस को गर्त में डुबो रहीं हैं प्रियंका गांधी?

ट्रेंडिंग न्यूज़