Commonwealth 2022: गेम्स में हिस्सा लेंगे भारत के 215 प्रतिभागी, जानिए हर खेल और खिलाड़ी की पूरी जानकारी

सबसे अहम बात ये है कि इस बार एथलेटिक्स में 37 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. इनमें नीरज चोपड़ा, दुती चंद और हिमा दास जैसे सितारे शामिल हैं. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jul 9, 2022, 05:05 PM IST
  • एथलेटिक्स टीम में 37 खिलाड़ी शामिल
  • गेम्स में हिस्सा लेंगे कुल भारत के 215 प्रतिभागी
Commonwealth 2022: गेम्स में हिस्सा लेंगे भारत के 215 प्रतिभागी, जानिए हर खेल और खिलाड़ी की पूरी जानकारी

नई दिल्ली: इंग्लैंड की मेजबानी में 28 जुलाई से शुरू होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में इस बार भी भारत की ओर से 200 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. नीरज चोपड़ा समेत तमाम एथलीट बर्मिंघम में तिरंगा लहराने के लिए पसीना बहाएंगे. इस बार भारतीय दल में कुल 215 खिलाड़ी शामिल हैं इनमें 108 पुरुष और 107 महिला खिलाड़ी हैं. 

सबसे अहम बात ये है कि इस बार एथलेटिक्स में 37 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. इनमें नीरज चोपड़ा, दुती चंद और हिमा दास जैसे सितारे शामिल हैं. 37 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम का नाम घोषित किया है.

अविनाश साबले - मेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज
नितेंद्र रावत – मेंस मैराथन
एम श्रीशंकर – मेंस लॉन्ग जंप
मोहम्मद अनीस यहिया – मेंस लॉन्ग जंप
अब्दुल्ला अबूबकर - मेंस ट्रिपल जंप
प्रवीण चित्रवेल – मेंस ट्रिपल जंप
एल्धोस पॉल - मेंस ट्रिपल जंप
तजिंदरपाल सिंह तूर - मेंस शॉट पुट
नीरज चोपड़ा – मेंस जैवलिन थ्रो
डीपी मनु – मेंस जैवलिन थ्रो
रोहित यादव – मेंस जैवलिन थ्रो
भावना जाट – वूमेंस 10 किमी रेस वॉक
प्रियंका गोस्वामी – वूमेंस 10 किमी रेस वॉक
हिमा दास – वूमेंस 4x100 मीटर रिले
दुती चंद – वूमेंस 4x100 मीटर रिले
सरबनी नंदा – वूमेंस 4x100 मीटर रिले
एमवी जिलाना – वूमेंस 4x100 मीटर रिले
एनएस सिमी – वूमेंस 4x100 मीटर रिले
संदीप कुमार – मेंस 10 किमी रेस वॉक
अमित खत्री – मेंस 10 किमी रेस वॉक
अमोज जैकब – मेंस 4x400 मीटर रिले
नूह निर्मल टॉम – मेंस 4x400 मीटर रिले
अरोकिया राजीव – मेंस 4x400 मीटर रिले
मोहम्मद अजमल – मेंस 4x400 मीटर रिले
नागनाथन पांडी – मेंस 4x400 मीटर रिले
राजेश रमेश - मेंस 4x400 मीटर रिले
धनलक्ष्मी सेकर – वूमेंस 100 मीटर और 4x100 मीटर रिले
ज्योति याराजी – वूमेंस 100 मीटर हर्डल रेस
ऐश्वर्या बी – वूमेंस लॉन्ग जंप और ट्रिपल जंप
एन्सी सोजन – वूमेंस लॉन्ग जंप
मनप्रीत कौर – वूमेंस शॉट पुट
नवजीत कौर ढिल्लो – वूमेंस डिस्कस थ्रो
सीमा पुनिया – वूमेंस डिस्कस थ्रो
अन्नू रानी – वूमेंस जैवलिन थ्रो
शिल्पा रानी – वूमेंस जैवलिन थ्रो
मंजू बाला सिंह – वूमेंस हैमर थ्रो
सरिता रोमित सिंह – वूमेंस हैमर थ्रो

 

बैडमिंटन में ये खिलाड़ी पेश करेंगे भारत की चुनौती

पीवी सिंधु (महिला)
आकाश कश्यप (महिला)
त्रिशा जॉली (महिला)
गायत्री गोपीचंद (महिला)
अश्विनी पोनप्पा (महिला)
लक्ष्य सेन (पुरुष)
किदांबी श्रीकांत (पुरुष)
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (पुरुष)
चिराग शेट्टी (पुरुष)
बी सुमित रेड्डी (पुरुष)

मुक्केबाजी में भाग लेंगे 12 खिलाड़ी 

राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के लिए 8 सदस्यीय भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम और 4 सदस्यीय भारत महिला बॉक्सिंग टीम बर्मिंघम की यात्रा करेगी.

पुरुष बॉक्सिंग

अमित पंघाल – पुरुषों की 51 किग्रा
मोहम्मद हुसामुद्दीन - पुरुषों की 57 किग्रा
शिव थापा – पुरुषों की 63.5 किग्रा
रोहित टोकस – पुरुषों की 67 किग्रा
सुमित कुंडू – पुरुषों की 75 किग्रा
आशीष चौधरी – पुरुषों की 80 किग्रा
संजीत – पुरुषों की 92 किग्रा
सागर – पुरुषों की 92+ किग्रा

महिला मुक्केबाजी 

नीतू - महिलाओं की 48 किग्रा
निखत जरीन - महिलाओं की 50 किग्रा
जैस्मीन - महिलाओं की 60 किग्रा
लवलीना बोर्गोहेन - महिलाओं की 70 किग्रा

क्रिकेट

कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐसा दूसरी बार होगा जब क्रिकेट को जगह मिली हैं. इससे पहले साल 1998 में कुआलालंपुर में पुरुषों का वनडे टूर्नामेंट शामिल किया गया था लेकिन बर्मिंघम 2022 में महिला T20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेला जाएगा. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में मेजबान इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बारबाडोस और श्रीलंका की टीमें शामिल होंगी. भारत की अगुवाई हरमनप्रीत कौर करेंगे. 

हॉकी

टोक्यो में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम से भी पदक की उम्मीद है. 41 साल बाद इतिहास रचने वाली पुरुष हॉकी टीम मनप्रीत सिंह की अगुवाई में बर्मिंघम में गोल्ड मेडल के लिए जद्दोजहद करेगी जबकि महिला टीम की कमान सविता के हाथ में है. 

जूडो

विजय कुमार यादव – पुरुषों का 60 किग्रा
जसलीन सिंह सैनी – पुरुषों का 66 किग्रा
दीपक देसवाल – पुरुषों का 100 किग्रा
एल सुशीला देवी – महिलाओं का 48 किग्रा
सुचिका तरियाल – महिलाओं का 57 किग्रा
तुलिका मान – महिलाओं का +78 किग्रा

तैराकी

साजन प्रकाश - मेंस 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर बटरफ्लाई
श्रीहरि नटराज - मेंस 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर बैकस्ट्रोक
कुशाग्र रावत - मेंस 200 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर फ्रीस्टाइल
अद्वैत पेज - मेंस 1500 मीटर फ्रीस्टाइल

टेबल टेनिस

बर्मिंघम 2022 के लिए भारतीय टेबल टेनिस टीम में चार पुरुष और चार महिलाएं सहित आठ खिलाड़ी शामिल हैं.

शरत कमल (पुरुष)
साथियान ज्ञानशेकरन (पुरुष)
सानिल शेट्टी (पुरुष)
हरमीत देसाई (पुरुष)
मनिका बत्रा (महिला)
दीया चितले (महिला)
श्रीजा अकुला (महिला)
रीथ ऋषि (महिला)

भारोत्तोलन

टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और मौजूदा कॉमनवेल्थ चैंपियन मीराबाई चानू की अगुवाई में इस बार 12 सदस्यीय भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए बर्मिंघम जाएंगी. उनसे फैंस को गोल्ड मेडल की उम्मीद है. 

मीराबाई चानू - महिलाओं की 49 किग्रा
बिंद्यारानी देवी - महिलाओं की 59 किग्रा
पोपी हजारिका - महिलाओं की 64 किग्रा
उषा कुमारा - महिलाओं की 87 किग्रा
पूर्णिमा पांडे - महिला + 87 किग्रा
संकेत महादेव - पुरुषों के 55 किग्रा
चनंबम ऋषिकांत सिंह - पुरुषों के 55 किग्रा
जेरेमी लालरिनुंगा - पुरुषों के 67 किग्रा
अचिंता शुली - पुरुषों के 73 किग्रा
अजय सिंह - पुरुषों के 81 किग्रा
विकास ठाकुर - पुरुषों के 96 किग्रा
रागला वेंकट राहुल - पुरुषों के 96 किग्रा

कुश्ती

पूजा गहलोत - महिलाओं की 50 किग्रा
विनेश फोगाट - महिलाओं की 53 किग्रा
अंशु मलिक - महिलाओं की 57 किग्रा
साक्षी मलिक - महिलाओं की 62 किग्रा
दिव्या काकरान - महिलाओं की 68 किग्रा
पूजा सिहाग - महिलाओं की 76 किग्रा

रवि कुमार दहिया - पुरुषों की 57 किग्रा
बजरंग पुनिया - पुरुषों की 65 किग्रा
नवीन - पुरुषों की 74 किग्रा
दीपक पूनिया - पुरुषों की 86 किग्रा
दीपक - पुरुषों की 97 किग्रा
मोहित ग्रेवाल- पुरुषों की 125 किग्रा

ये भी पढ़ें- SL vs AUS: कंगारुओं को श्रीलंका ने 364 रन पर समेटा, जयसूर्या ने बनाया ऐतिहासिक कीर्तिमान

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

 

 

ट्रेंडिंग न्यूज़