CWG 2022 Schedule: 3 अगस्त को भारत का पूरा कार्यक्रम, दांव पर होंगे सबसे ज्यादा मेडल

CWG India schedule: CWG 2022 में छठे दिन का भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 2, 2022, 10:53 PM IST
  • भारतीय क्रिकेट टीम का मुकाबला बारबाडोस से
  • लवलिना बोरगेहन पर रहेंगी सभी की नजरें
CWG 2022 Schedule: 3 अगस्त को भारत का पूरा कार्यक्रम, दांव पर होंगे सबसे ज्यादा मेडल

नई दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेलों में 5वें दिन भारत का प्रदर्शन शानदार रहा. इस दिन भारत को कई मेडल मिले. अब कॉमनवेल्थ गेम्स का सबसे अहम चरण शुरू होने जा रहा है. भारत के लिहाज से सबसे ज्यादा मेडल अब दांव पर हैं जहां भारत अपनी मेडल टैली में स्थिति और मजबूत कर सकता है. भारत के सामने अब शीर्ष 5 में जगह बनाने की चुनौती है. CWG 2022 में छठे दिन का भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है. 

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का 3 अगस्त का कार्यक्रम 

एथलेटिक्स :

महिला शॉटपुट फाइनल : मनप्रीत कौर (रात 12 . 35 पर) मुक्केबाजी :

महिला 45 से 48 किलो क्वार्टर फाइनल : नीतू गंघास (दोपहर 4 . 45 से) 48 से 50 किलो 
क्वार्टर फाइनल : निकहत जरीन (रात 11.15 से) 66 से 70 किलो क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन (रात 12. 45 से) 

पुरूष : 54 से 57 किलो क्वार्टर फाइनल : हुसामुद्दीन मोहम्मद (5 . 45 से) 75 से 80 किलो क्वार्टर फाइनल : आशीष कुमार (रात दो बजे से) 

क्रिकेट- महिला टी20 भारत बनाम बारबाडोस

हॉकी :

महिला पूल ए : भारत बनाम कनाडा (दोपहर 3. 30 से) पुरूष पूल बी : भारत बनाम कनाडा (शाम 6 . 30 से) 

जूडो :

महिला 78 किलो क्वार्टर फाइनल : तूलिका मान (दोपहर 2 . 30 से) पुरूष 100किलो प्री क्वार्टर फाइनल : दीपक देसवाल (दोपहर 2 . 30 से) 

लॉन बॉल्स पुरूष एकल : मृदुल बोरगोहेन (दोपहर एक और चार बजे) 

महिला युगल : भारत बनाम नीयू (दोपहर एक और चार बजे) पुरूष फोर : भारत बनाम कुक आईलैंड्स और इंग्लैंड (शाम 7 . 30 और रात 10 . 30 से) महिला ट्रिपल : भारत बनाम नीयू (शाम 7 . 30से) 
स्क्वाश : पुरूष युगल अंतिम 32 : भारत बनाम श्रीलंका (दोपहर 3 . 30 से) 

भारोत्तोलन- लवप्रीत सिंह पुरूष 109 किलो : दोपहर 2 बजे से पूर्णिमा पांडे महिला 87 किलो : शाम 6 . 30 से गुरदीप सिंह पुरूष 109 किलो : रात 11 बजे से. 

ये भी पढ़ें- CWG 2022: भारत पर गोल्ड मेडल की बारिश, अब टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने लहराया तिरंगा

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

 

ट्रेंडिंग न्यूज़