Happy Holi 2023 Wishes: अपनों पर इन संदेशों से करें प्यार की बौछार, ऐसे मनाओ रंगों का त्योहार

Happy Holi 2023 Wishes: रंगों भरा होली का त्योहार हर किसी के लिए बहुत खास होता है. ऐसे में आप अपनों को इस खास दिन शुभकामनाएं देना बिल्कुल न भूलें. ऐसे में हम आपके लिए चुनकर कुछ खूबसूरत मैसेजेस लेकर आए हैं.  

Written by - Bhawna Sahni | Last Updated : Mar 8, 2023, 01:11 AM IST
  • होली के त्योहार की ऐसे दें बधाई
  • अपनों को न भूलें शुभकामनाएं देना
Happy Holi 2023 Wishes: अपनों पर इन संदेशों से करें प्यार की बौछार, ऐसे मनाओ रंगों का त्योहार

नई दिल्ली: Holi 2023 Wishes in Hindi Whatsapp, SMS, Gifs, Shayari: 7 मार्च को होलिका दहन के बाद बुधवार, 8 मार्च रंगों के साथ देशभर में होली खेली जाएगी. होली का रंग और जोश तो हवा में घुल ही चुका है. लोग सालभर के अपने गिले-शिकवे भुलाकर इस खास दिन पर एक दूसरे को गले लगा ही लेते हैं. रंगों के इस खूबसूरत त्योहार पर अपनों की जिंदगी में शुभकामनाओं की बौछार करना भी न भूलिए. छोटे हो या बडे़ सभी को कुछ इस अंदाज में दें होली की बधाई. इन बेस्ट मैसेजेस के जरिए आप दूर बैठे अपनों को शुभकामनाएं भेजकर अपना प्यार उन तक पहुंचा सकते हैं.

1. रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार
सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार
चन्दन की खुशबू, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!
Happy Holi 2023

2.  प्यार के रंग से भरो पिचकारी
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग न जाने न कोई जात न बोली
सबको हो मुबारक हैप्पी होली!
Happy Holi 2023

3. सपनों की दुनिया और अपनों का प्यार
गालों पर गुलाल और पानी की बौछार
सुख समृद्धि और सफलता का हार
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार
Happy Holi 2023

4. राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,
मुबारक हो आपको रंगो भरी होली!
Happy Holi 2023

5. राधा के संग कान्हा ने खेली होली
हम भी लेकर निकले अपनी टोली,
बगल में पिचकारी हाथ में गुलाल
प्यार के रंग से कर देंगे सबको लाल,
Happy Holi 2023

6. हाथों में रंग लिए, दिल में उमंग लिए
मन में खुशियां लिए, अपनों को संग लिए
रंगों का खुमार लिए
चलो रंगो वाला त्यौहार मनाएं
Happy Holi 2023

7. लाल गुलाबी रंग, उड़ रहा अपार
संग उसके झूम रहा सारा संसार,
खुशियों की आई है बहार
आपके लिए शुभ हो होली का त्योहार
Happy Holi 2023

8. दिलों को मिलाने का मौसम है,
दूरियां मिटाने का मौसम है,
होली का त्यौहार ही ऐसा है,
रंगों में डूब जाने का मौसम है.
Happy Holi 2023

9. सपनों की दुनिया और अपनों का प्यार
गालों पर गुलाल और पानी की बौछार
सुख समृद्धि और सफलता का हार
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार
Happy Holi 2023

10. मथुरा की खुशबू,गोकुल का हार
वृन्दावन की सुगंध, बरसाने का प्यार 
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!
Happy Holi 2023

ये भी पढ़ें- क्या है डिजिटल पिचकारी? बोलने से बरसता रंग, बस इतनी है कीमत

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़