Swami Vivekananda Ji: स्वामी विवेकानंद जी के ये विचार नौजवानों में भर देते हैं जोश, फॉलो करते ही खुल जाते हैं सफलता के रास्ते

समाज सुधारक और सेवक स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी उनकी मौजूदगी का एहसास दिलाता है. विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर देश के नौजवान बुलंदी हासिल करते हैं.

Written by - Ansh Raj | Last Updated : Jan 23, 2024, 07:23 AM IST
Swami Vivekananda Ji: स्वामी विवेकानंद जी के ये विचार नौजवानों में भर देते हैं जोश, फॉलो करते ही खुल जाते हैं सफलता के रास्ते

Swami Vivekananda Ji Motivational Quotes : समाज सुधारक और सेवक स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी उनकी मौजूदगी का एहसास दिलाता है. विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर देश के नौजवान बुलंदी हासिल करते हैं. आज इस आर्टिकल में पढ़ते हैं विवेकानंद जी के वो दमदार विचार, जिसे पढ़कर लोगों में कुछ कर गुजरने का साहस आता है. आइए नजर डालते हैं स्वामी विवेकानंद जी शुभ विचार पर...

विचार 1
शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु हैं, विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु हैं, प्रेम जीवन है, द्वेष मृत्यु हैं.

विचार 2
दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो.

विचार 3
बाहरी स्वभाव केवल अंदरूनी स्वभाव का बड़ा रूप हैं.

विचार  4
ख़ुद को कमज़ोर समझना सबसे बड़ा पाप है.

विचार  5
सत्य को हज़ार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा.

विचार 6
उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए.

विचार  7
किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए-आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं.

विचार 8
विश्व एक विशाल व्यायामशाला है जहां हम खुद को मज़बूत बनाने के लिए आते हैं. 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़