विटिलिगो में त्वचा पर क्यों नजर आते हैं सफेद दाग-धब्बे? जानें इसके लक्षण

What Is Vitiligo: विटिलिगो यानी सफेद दाग त्वचा से जुड़ी एक समस्या है. वैसे तो इस समस्या में व्यक्ति के जीवन को कोई नुकसान नहीं पहुचंता है, लेकिन यह कई लोगों में कॉन्फिडेंस को कम कर सकता है. बता दें कि विटिलिगो की समस्या किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है.   

Written by - Shruti Kaul | Last Updated : Nov 30, 2023, 02:34 PM IST
  • जीवन को नुकसान नहीं पहुंचाता है विटिलिगो
  • फैमिली हिस्ट्री से बढ़ सकता है विटिलिगो का खतरा
विटिलिगो में त्वचा पर क्यों नजर आते हैं सफेद दाग-धब्बे? जानें इसके लक्षण

नई दिल्ली: What Is Vitiligo: विटिलिगो त्वचा से जुड़ी एक समस्या है. इसमें पीड़ित व्यक्ति की स्किन अपनी रंगत खोने लगती है. यह बीमारी किसी भी उम्र के लोगों में हो सकती है. वैसे तो विटिलिगो से हमारी जान को कोई खतरा नहीं होता है, लेकिन इस ऑटोइम्यून बीमारी के कारण कई व्यक्ति अपना आत्मसम्मान खो बैठते हैं.    

लक्षण

शरीर में विटिलिगो के लक्षण होने पर शुरुआत में त्वचा में हल्के पीले धब्बे होने लगते हैं. बाद में समय के साथ इन धब्बों का रंग सफेद होने लगता है. विटिलिगो होने पर स्किन मे कोई जलन या दर्द नहीं होती है, हालांकि दाग वाले हिस्से पर खुजली होना आम बात है.  

विटिलिगो के कारण 

मेलेनोसाइट्स सेल्स के नष्ट होने के अलावा भी कई कारणों से विटिलिगो की समस्या हो सकती है. ये प्रमुख कारण शरीर में इस समस्या को खड़ी कर सकते हैं.  

अनुवांशिक  

विटिलिगो का पारिवारिक इतिहास होने पर इस समस्या का खतरा आने वाली पीढ़ी में भी हो सकता है.   

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस 

शरीर में ऑक्सीजन मॉलिक्यूल और एंटीऑक्सीडेंट का संतुलन बिगड़ने पर भी आपको विटिलिगो की समस्या हो सकती है.  

केमिकल  

कई मामलों में सनबर्न और केमिकल के कारण भी विटिलिगो की समस्या होती है. इसमें दाग-धब्बे धीरे-धीरे त्वचा में फैलने लगते हैं.  

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.  

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

 

 
 

ट्रेंडिंग न्यूज़