Zee Hindustan App: एक ऐप में समाई पूरे हिंदुस्तान की झलक

ज़ी हिंदुस्तान का नया ऐप खबरों की दुनिया में एक नई शुरुआत है. यह आपको हर खबर के पीछे के कारणों से रूबरू कराता है. ज़ी हिंदुस्तान ऐप भारत की 5 प्रमुख भाषाओं में उपलब्ध है.   

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Sep 10, 2020, 03:28 PM IST
    • खबरों के संसार में क्रांति
    • अब सिर्फ खबरें ही नहीं उसके पीछे का कारण भी पढ़िए
    • डाउनलोड करिए ज़ी हिंदुस्तान ऐप
Zee Hindustan App: एक ऐप में समाई पूरे हिंदुस्तान की झलक

नई दिल्ली: हर रोज लाखों घटनाएं आपकी आंखों के सामने से गुजरती हैं. जिन्हें बताने वाले कई न्यूज ऐप भी हैं. लेकिन कोई आपको यह नहीं बताता है कि आखिर ये घटना हुई कैसे? किसी भी खास समाचार के पीछे कई वजहें होती हैं. जिन्हें ज़ी हिंदुस्तान का नया न्यूज ऐप आपके सामने लेकर आता है. ये आपको सिर्फ खबरें नहीं बताता बल्कि उनका पूरा विश्लेषण प्रस्तुत करता है. 

भारत की 5 प्रमुख भाषाओं में उपलब्ध
कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत विविध संस्कृतियों से परिपूर्ण है. ज़ी हिंदुस्तान ऐप उनमें कुछ सभी विविधताओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाने का विनीत प्रयास है. यह ऐप देश की प्रमुख भाषा हिंदी के अतिरिक्त तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध है. 


इन विभिन्न भाषाओं के जरिए आप केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के सभी स्थानीय समाचारों के साथ साथ पूरे देश और विदेश की प्रमुख गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं. 

बेहद सुविधाजनक डाउनलोड
ज़ी हिंदुस्तान ऐप एंड्रॉयड और IOS दोनों पर उपलब्ध हैं. इसे आप अपनी सुविधानुसार डाउनलोड कर सकते हैं. 


एंड्रॉयड यूजर अपने मोबाइल पर ज़ी हिंदुस्तान ऐप डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.zeenews.hindustan&hl=e...

IOS यूजर अपने मोबाइल पर ज़ी हिंदुस्तान का खास ऐप डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-https://apps.apple.com/mm/app/zee-hindustan/id1527717234

ज़ी हिंदुस्तान ऐप नहीं आपके हाथों में है टीवी
ज़ी हिंदुस्तान सिर्फ एक न्यूज ऐप नहीं बल्कि पूरा टीवी चैनल है. इसमें खास ऐप में ज़ी हिंदुस्तान टीवी के लाइव बुलेटिन्स और स्पेशल टीवी प्रोग्राम उपलब्ध हैं. जिन्हें अगर आप टीवी पर देखना भूल गए हों, तो कभी भी कहीं भी अपनी सुविधा के अनुसार ऐप में देख सकते हैं. 

ज़ी हिंदुस्तान ऐप की खासियत
ज़ी हिंदुस्तान देश और दुनिया से जुड़े हर मुद्दे पर स्पेशल कवरेज उपलब्ध कराता है. किसी भी एक खबर को लेकर आपके दिमाग में जितने भी प्रश्न होते हैं. उस सभी सवालों का जवाब ज़ी हिंदुस्तान ऐप में उपलब्ध है. राजनीति के रंग हो या राष्ट्रवाद की प्रखर आवाज, ग्लोबल हलचल हो या फिर गैजेट्स और ग्लैमर की चमकती दुनिया का पूरा हाल, सरकारी और प्राईवेट जॉब वेकेंसी हो या फिर धर्म और ज्योतिष. ज़ी हिंदुस्तान न्यूज ऐप आपकी हर जिज्ञासा का एकमात्र समाधान है. 

ट्रेंडिंग न्यूज़