पीएम मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को दी श्रद्धांजलि, उन्हें बताया महान नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में मंगलवार को उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत-जापान की दोस्ती पर यकीन करने वाले शिंजो आबे एक महान नेता और एक असाधारण इंसान थे. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Sep 27, 2022, 06:37 PM IST
  • 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
  • कमला हैरिस भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं तोक्यो
पीएम मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को दी श्रद्धांजलि, उन्हें बताया महान नेता

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में मंगलवार को उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत-जापान की दोस्ती पर यकीन करने वाले शिंजो आबे एक महान नेता और एक असाधारण इंसान थे. 

100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों के प्रमुखों सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार सुबह ही तोक्यो पहुंचे थे. 

 

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर साझा की तस्वीर
नरेंद्र मोदी ने निप्पॉन बुडोकन हॉल में पुष्प अर्पित कर शिंजो आबे को श्रद्धांजलि दी. विदेश मंत्रालय ने एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निप्पॉन बुडोकन हॉल में राजकीय अंतिम संस्कार में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को श्रद्धांजलि दी.’

इससे पूर्व विदेश मंत्रालय ने भारत-जापान साझेदारी को आगे बढ़ाने में उनके अपार योगदान को याद करते हुए ट्वीट किया, ‘एक महान दूरदर्शी को श्रद्धांजलि.’

कमला हैरिस भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं तोक्यो
जापान की समाचार एजेंसी ‘क्योदो’ की खबर के अनुसार, नरेंद्र मोदी के अलावा अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक सहित 700 से अधिक विश्व नेता आबे को श्रद्धांजलि देने तोक्यो पहुंचे हैं. 

गौरतलब है कि आबे (67) की आठ जुलाई को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह दक्षिणी जापानी शहर नारा में चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

यह भी पढ़िएः PFI और SDPI के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 100 से अधिक कार्यकर्ता

 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

 

 

ट्रेंडिंग न्यूज़