राजघराने के मोम पुतलों से प्रिंस हैरी और पत्नी मर्केल के पुतले हटाएगा तुसाद संग्रहालय

ब्रिटेन के राजनीतिक परिवार के अहम सदस्य प्रिंस हैरी ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए खास फैसला सामने रखा था. उन्होंने बताया कि यह शाही दंपती अब आत्म निर्भर बनेगा. इस फैसले के बाद गुरुवार को  मैदम तुसाद संग्रहालय ने राजघराने के वैक्स पुतलों के सेट ले दोनों को हटाने की बात कही है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jan 10, 2020, 05:04 AM IST
राजघराने के मोम पुतलों से प्रिंस हैरी और पत्नी मर्केल के पुतले हटाएगा तुसाद संग्रहालय

नई दिल्लीः लंदन स्थित मैदम तुसाद संग्रहालय ने ब्रिटेन के राजनीतिक राजघराने वाले परिवार के स्टेच्यू में बदलाव किया है. संग्रहालय ने राजघराने के सेट से प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल के स्टेच्यू हटा दिए हैं. मैदम तुसाद की ओर से यह निर्णय प्रिंस हैरी के राजघराने से अलग होने के फैसले के बाद लिया गया है. दरअसल प्रिंस हैरी राजपरिवार के सदस्य के तौर पर नहीं जाने जाएंगे, इसलिए संभवतः संग्रहालय यहां सिर्फ घराने के वर्तमान सदस्यों को ही प्रदर्शित करेगा. 

आत्मनिर्भर बनेंगे दंपती
ब्रिटेन के राजनीतिक परिवार के अहम सदस्य प्रिंस हैरी ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए खास फैसला सामने रखा था. इस फैसले में उनके साथ उनकी पत्नी भी शामिल थीं. उन्होंने बताया कि यह शाही दंपती अब आत्म निर्भर बनेगा और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के लिए काम करेगा. फिलहाल दोनों ने मिलकर एक चैरिटी खोलने का विचार किया है और इसके लिए प्लानिंग कर रहे हैं.

हालांकि इस अलगाव की साफ-साफ वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पिछले साल प्रिंस हैरी ने बड़े भाई प्रिंस विलियम से मीडिया में आई मनमुटाव की बात मानी थी. 

इंस्टाग्राम पर बयान जारी किया
महारानी एलिजाबेथ के पोते और ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने अपनी अमेरिकन पत्नी डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल के साथ मिलकर शाही विरासत छोड़ने का फैसला किया था. प्रिंस हैरी ने कहा कि वह और उनकी पत्नी ब्रिटेन के शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य के पद से अलग हो रहे हैं और अब आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के लिए काम करेंगे. प्रिंस हैरी और मेगन ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा बयान जारी किया था. 

आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में बढ़ेंगे
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने बयान में उन्होंने कहा था कि महारानी एलिजाबेथ, कॉमनवेल्थ और सहायकों के प्रति अपने कर्तव्य का सम्मान करते हुए अब हम यूनाइटेड किंगडम और उत्तरी अमेरिका के बीच अपना टाइम बैलेंस करने का विचार बना रहे हैं. मई 2018 में हैरी और मेगन की शाही शादी हुई थी, इसके बाद दोनों को ससेक्स के ड्यूक और डचेस का खिताब दिया गया था. मई 2019 में कपल ने अपनी पहली संतान आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर को जन्म दिया था.

शाही विरासत छोड़ आर्थिक स्वतंत्रता हासिल करेंगे प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल

ट्रेंडिंग न्यूज़