Solan News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोलन में मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh2385754

Solan News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोलन में मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

Independence Day in Himachal: हिमाचल प्रदेश के सोलन में 78वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष मुख्यतिथि के तौर पर पहुंचे. 

Solan News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोलन में मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

Solan News: घनी धुंध व रिमझिम बारिश के बीच आजादी के 78वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस का आयोजन सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया गया. देश की आजादी के इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शिरकत की.

मुख्य अतिथि ने ठीक करीब 11 बजे ध्वजारोहण किया व मार्च पास्ट की सलामी ली व परेड का निरीक्षण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. देश भक्ति की सुमधुर धुन पर पुलिस, होमगार्ड , एनसीसी व एनएसएस के बच्चों की रिमझिम बरसात में परेड ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए देश पर जीवन निछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्वांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश में आई त्रासदी पर भी दुख व्यक्त किया.

पठानिया ने कहा कि आजादी के बाद हिमाचल प्रदेश ने अस्तित्व में आने के बाद प्रगति के अनेक आयाम स्थापित किए है. प्रदेश के लोगों के अथक प्रयासों हिमाचल प्रदेश अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा हुआ है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर प्रदेश के लोगों की खुशहाली के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी.

रिपोर्ट- मनोज शर्मा, सोलन

Trending news