Petrol Diesel Price: यहां सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानें क्या है आपके शहर का हाल
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1284527

Petrol Diesel Price: यहां सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानें क्या है आपके शहर का हाल

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने आज 2 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए गए हैं. जारी किए नए दाम के अनुसार, आज आपके शहर में तेल का भाव क्या है यह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर. 

 

Petrol Diesel Price: यहां सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानें क्या है आपके शहर का हाल

Petrol Diesel Price 2 August 2022: तेल कंपनियों की ओर से आज 2 अगस्त मंगलवार के लिए पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जारी कर दिए गए हैं. अपडेट किए गए दाम के अनुसार आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर समेत देश के बड़े शहरों में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं. 

बता दें, आखिरी बार 21 मई को ही तेल के दाम में बदलाव किया गया था. हालांकि महाराष्ट्र में कुछ समय पहले पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये की गिरावट हुई थी यानी यहां पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये सस्ता हो गया है. वहीं, कच्चे तेल की कीमत अभी भी 100 डॉलर प्रति बैरल तक बनी हुई हैं. 

शहर                            पेट्रोल                                              डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                      94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                      92.76 रुपये प्रति लीटर  
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                       89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                       90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.96 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                       89.76 रुपये प्रति लीटर 

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: कालसर्प और राहु दोष शांति के लिए आज का दिन है खास, यहां जानें आज का पंचाग

पंजाब में यह है आज का भाव

चंडीगढ़ में आज सोमवार को पेट्रोल का रेट 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, अमृतसर में पेट्रोल 96.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.24 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा लुधियाना में पेट्रोल की कीमत 96.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 86.88 रुपये प्रति लीटर है. जालंधर में पेट्रोल का भाव 96.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 86.45 रुपये प्रति लीटर है. 

रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं तेल की कीमतें
बता दें, हर दिन सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी की जाती हैं. विदेशी मुद्रा की दरों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों को तय कर जारी किया जाता है. इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम कंपनी हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की दरों में संशोधन करती हैं.  

ये भी पढ़ें- LIVE: हिमाचल में हुआ दो दिवसीय लाहौल टूरिज्म फेस्टिवल का आगाज

इस तरह जान सकते हैं ताजा दाम

अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news