Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2040685
Zee SalaamZee Salaam Cricketऑस्ट्रेलियाई PM ने इस मुस्लिम खिलाड़ी की तारीफ; फिलिस्तीन से जुड़ा है मामला

ऑस्ट्रेलियाई PM ने इस मुस्लिम खिलाड़ी की तारीफ; फिलिस्तीन से जुड़ा है मामला

Australian PM on Usman Khawaja: पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने उनका समर्थन करते हुए कहा था कि गाजा में मानवाधिकार संकट की तरफ इशारा करने का ख्वाजा की कोशिश आक्रामक नहीं था. 

ऑस्ट्रेलियाई PM ने इस मुस्लिम खिलाड़ी की तारीफ; फिलिस्तीन से जुड़ा है मामला

Australian PM on Usman Khawaja: ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बानीज ने फलस्तीन और इसराइल के बीच चल रहे जंग में पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाने के बाद आईसीसी से टकराव में क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा के साहस की तारीफ की है. 

ICC ने इस वजह से ख्वाजा को लगाई थी फटकार
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान जूते पर कबूतर का लोगो और जैतून की शाखा के जरिए समानता और स्वतंत्रता का संदेश देने का ख्वाजा का अनुरोध आईसीसी ने खारिज कर दिया था. ख्वाजा ने पर्थ टेस्ट के दौरान बांह पर काली पट्टी बांधी थी और ICC ने इसके लिए उन्हें फटकार लगाई थी. 

ऑस्ट्रेलिया पीएम ने क्या कहा?
अल्बानीज ने सिडनी टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमों को संबोधन के दौरान कहा,‘‘मैं ख्वाजा को मानवीय मूल्यों के लिए खड़े होने का साहस दिखाने पर बधाई देता हूं.’’ उन्होंने कहा,‘‘उसने हिम्मत दिखाई है और टीम ने उसका साथ दिया जो बहुत अच्छी बात है’’ 

Add Zee News as a Preferred Source

ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने ख्वाजा का किया था समर्थन
पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने उनका समर्थन करते हुए कहा था कि गाजा में मानवाधिकार संकट की तरफ इशारा करने का ख्वाजा की कोशिश आक्रामक नहीं था. ज्ञात हो कि गाजा में पिछले साल 2023 के अक्टूबर महीने से जंग जारी है. इस हिंसा में अब तक 22 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. 

7 अक्टूबर को हमास ने इसराइल पर किया था हमला
दसअल, हमास ने पिछले साल 7 अक्टूबर 2023 को इसराइल पर हमाल किया था. इस हमले में 1200 लोगों की मौत हुई थी. हमास के लड़ाकों ने 250 इसराइली नागरिकों को बंधक बना लिया था. जिसके बाद इसराइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी पर हमला कर दिया. इस हमले में सबसे ज्यादा महिलाए और बच्चे मारे गए है. जिससे गाजा में मानवीय संकट पैदा हो गया है. 

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news