Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1339476
Zee SalaamZee Salaam CricketDhoni: कोई पूछे तो बता देना, एक था जो स्टम्प के पीछे मैच पलट देता था, शेयर किया वीडियो

Dhoni: कोई पूछे तो बता देना, एक था जो स्टम्प के पीछे मैच पलट देता था, शेयर किया वीडियो

MS Dhoni, Rishabh Pant: श्रीलंका के खिलाफ आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर ऋषभ पंत विकेट के पीछे से थ्रो नहीं मार पाए. ऐसे में फैंस को दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई जो इस काम के लिए जाने जाते थे. लोगों उनके कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. 

File PHOTO
File PHOTO

India in Final: मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच हुए मैच में श्रीलंका जीत हासिल कर ली है और भारत के फाइनल को सपनों पर विराम लगा दिया है. हालांकि भारत अभी भी फाइनल में पहुंच सकता है लेकिन काफी "अगर-मगर" के साथ. यानी पाकिस्तान अपने दोनों मैच हार जाए तो ही भारत फाइनल में पहुंच सकता है. तब भी नेट रन रेट के हिसाब से फैसला होगा. नेट रन रनेट के मामले में भी भारत पाकिस्तान से पीछे है. 

यह भी देखिए:
India in Final: अभी भी फाइनल में पहुंच सकता है भारत, लेकिन ये टीम बनेगी बीच में रोड़ा

श्रीलंका के खिलाफ हुए मुकाबले में पिछले मैचों की तरफ इस बार भी कई बड़ी गलियां हुई हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होने लगे. एक वीडियो में देखा गया कि लोगों ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को याद किया है. क्योंकि श्रीलंका 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर लेग बाई के 2 रन लेकर मैच जीता है. अगर विकेट कीपर ऋषभ पंत का थ्रो स्टम्प पर लग जाता तो नतीजा कुछ और हो सकता था. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी देखिए:
कब तक केएल राहुल का बोझ ढोएगी टीम इंडिया, चारों मैचों में फैंस को किया मायूस

ऋषभ पंत के हाथों में गेंद पहुंची तो उन्होंने स्टम्प पर मारने की कोशिश की लेकिन वो नहीं लगी. इसी वजह से लोगों को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई. विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी का कोई जवाब नहीं था. फैंस ने उनका एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो भागकर स्टम्प पर गेंद मार रहे हैं. यूजर कह रहे हैं कि ऋषभ पंत इस चीज के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे. एक शख्स ने धोनी की तस्वीर के साथ लिखा, "कोई पूछे तो बता देना एक था जो स्टम्प  के पीछे मैच पलट देता था."

यह भी देखिए:
जीत की खुशी में होश खो बैठी महिला बॉक्सर, टी-शर्ट ऊपर कर दिखाया प्राइवेट पार्ट. VIDEO वायरल
VIDEO: अखिरी ओवर के दौरान कप्तान से बात करने आए अर्शदीप को रोहित ने कर दिया अनसुना, हो गए ट्रोल

 

 

 

 

 

TAGS

Trending news