Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1325110
Zee SalaamZee Salaam CricketVIDEO: हार्दिक का एक एक्सप्रेशन और दिनेश कार्तिक की पंड्या को झुककर सालमी; जीत लिए लाखों लोगों के दिल

VIDEO: हार्दिक का एक एक्सप्रेशन और दिनेश कार्तिक की पंड्या को झुककर सालमी; जीत लिए लाखों लोगों के दिल

IND vs PAK: हार्दिक पंड्या का वह एक्सप्रेशन अब तेजी से वायरल हो रहा है, जो रोमांच भरे मैच के दौरान, हजारों भारतीय टीम के फैंस के दिलों की धड़कनों को रोकने के लिए काफी था.

 

VIDEO: हार्दिक का एक एक्सप्रेशन और दिनेश कार्तिक की पंड्या को झुककर सालमी; जीत लिए लाखों लोगों के दिल

IND vs PAK: एशिया कप के अपने पहले ही मैच में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हरा कर फतेह का आगाज किया है. इस तारीखी जीत के नायक रहे हार्दिक पंड्या. पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में हार्दिक पंड्या ने काफी अहम रोल अदा किया. फिलहाल मैच के दौरान का हार्दिक पंड्या का एक एक्सप्रेशन वायरल हो रहा है. हार्दिक पंड्या का ये एक्सप्रेशन आखिरी ओवर में देखने को मिला, जिसपर उनके फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं और इस एक्सप्रेशन के बाद ही पाकिस्तानी टीम मैच हार गई.

दरअसल आखिरी ओवर की पहली गेंद से चौथी गेंद तक दोनों टीमों के फैंस के दिल की धड़कनें तेज हो गई थीं और मैच काफी रोमांच भरा रहा. मैच कौन सी टीम जीतेगी, ये साफ नहीं था. इसी बीच पंड्या का एक्सप्रेशन भारतीय टीम के फैंस को हिम्मत और हौसला देने के लिए काफी था. इस एक्सप्रेशन में उनका हौसला और जोश नजर आ रहा था. फिर उसके बाद उन्होंने जोर का छक्का जड़ दिया और भारतीय टीम मैच जीत गई.

गौरतलब है कि आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए सात रनों की जरूरत थी. पिच पर पंड्या के साथ थे रवींद्र जडेजा, लेकिन जडेजा पहली गेंद पर आउट हो गए. लेकिन इसके बावजूद पंड्या के चेहरे पर हल्की सी भी शिकन नहीं आई, बल्कि वह मुस्कुराते हुए नजर आए. जडेजा के आउट होने के बाद विकेट पर आए दिनेश कार्तिक ने ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल लिया और स्ट्राइक हार्दिक पंड्या को दी.

तीसरी गेंद पर पंड्या ने सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तानी फील्डर ने पंड्या की ये कोशिश नाकाम बना दी. अब अगली 3 गेंद पर 6 रन बनाने थे और भारतीय फैंस की सांसें यही पर थम गई. लेकिन, उसी पल हार्दिक पंड्या ने दिया वो एक्सप्रेशन मानों वो ये कह रहे हों- “मैं हूं ना.” फिर अगली गैंद पर पंड्या ने छक्का लगा कर मैच को भारत की छोली में डाल दी और पाकिस्तान मैच हार गया. इसके बाद हार्दिक पंड्या के इस बेमिसाल प्रदर्शन पर दिनेश कार्तिक ने उन्हें झुककर सलाम पेश किया.

इसी तरह की और खबरों को पढ़ने के लिए Zeesalaam.in पर विजिट करें.

TAGS

Trending news