Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2488751
Zee SalaamSalaam Crime NewsMP Gang Rape: रीवा में शौहर को बनाया बंधक, बीवी से 5 लोगों ने किया गैंगरेप; सभी गिरफ्तार

MP Gang Rape: रीवा में शौहर को बनाया बंधक, बीवी से 5 लोगों ने किया गैंगरेप; सभी गिरफ्तार

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में महिला से कथित तौर पर 5 लोगों ने गैंगरेप किया, जिसके बाद शुक्रवार को मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

MP Gang Rape: रीवा में शौहर को बनाया बंधक, बीवी से 5 लोगों ने किया गैंगरेप; सभी गिरफ्तार

Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में शौहर के साथ घूमने गई एक नवविवाहित महिला से कथित तौर पर 5 लोगों ने गैंगरेप किया, जिसके बाद शुक्रवार को मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, कथित घटना सोमवार को गुढ़ तहसील के एक पिकनिक स्थल पर हुई. कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए इल्जाम लगाया कि राज्य में "जंगल राज" है.

एसपी ने क्या कहा?
रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा, "हमने महिला से कथित तौर पर रेप करने वाले संदिग्धों समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है. हम एक और व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं. जांच जारी और उचित प्रक्रिया का पालन करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा."

रीवा मुख्यालय की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हिमाली पाठक ने  बताया कि दंपत्ति की उम्र 19-20 साल है और वे अब भी कॉलेज में पढ़ते हैं. दोनों की हाल ही में शादी हुई है. पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया है कि उसका यौन उत्पीड़न करने वाले पांच लोगों में से एक के हाथ और छाती पर टैटू बना है. पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक काम कर रही है कि पीड़िता की पहचान उजागर न हो. पुलिस ने कहा कि शौहर-बीवी मंगलवार को दोपहर करीब 1:30 बजे गुढ़ पुलिस थाने पहुंचे थे.

Add Zee News as a Preferred Source

महिला का क्या है इल्जाम
डीएसपी ने कहा कि एफएसएल (फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) के कर्मचारी और मैं घटनास्थल पर पहुंचे. पीड़िता की मेडिकल जांच की गई और उसी दिन शाम सात बजे प्राथमिकी दर्ज की गई. अधिकारी ने कहा कि महिला के बयान के मुताबिक, गुढ़ औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रसिद्ध मंदिर से लगभग दो किलोमीटर दूर एक फव्वारे के पास महिला का शौहर से झगड़ा हुआ था. महिला ने अपने बयान में आरोप लगाया कि जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर फव्वारे के पास पांच लोगों ने बारी-बारी से उससे  रेप किया. 

आरोपियों ने बनाया वीडियो
एसपी सिंह ने कहा कि आरोपियों ने पीड़िता के शौहर को उस जगह से काफी दूर बंधक बना लिया, जहां पर हमला हुआ था. डीएसपी ने कहा कि आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो भी रिकॉर्ड किया. 

कांग्रेस नेता ने बोला हमला
इस बीच, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि पीड़िता के शौहर को बांधकर उसके सामने ही उससे गैंगरेप किया गया. पटवारी ने पत्रकारों से कहा कि यह घटना दो दिनों तक सार्वजनिक नहीं हुई. क्या यह जंगल राज नहीं है? राज्य का गृह विभाग लाचार हो गया है. गृह विभाग का नाम बदलकर जंगल राज विभाग कर दिया जाना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश में अपराध सबसे ज्यादा हैं और राज्य में प्रतिदिन 18 से 20 लड़कियों से बलात्कार होता है.

TAGS

Trending news