)
Raju Srivastava Health: फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) की हालत में कोई सुधार नहीं आया है. उनकी हालत को नाज़ुक बताया जा रहा है. इस समय राजू श्रीवास्तव AIIMS में वेंटिलेटर पर रखे गए हैं. हालत नाज़ुक होने की वजह से उन्हें इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था. हालात में कोई सुधार ना होने के कारण सीसीयू (Cardiac Care Unit) में भर्ती कर दिया गया. बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव की एंजियोग्राफी भी की गई, जिसमें उनके हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज मिला है।

जिम में आया हार्ट अटैक
बुधवार को राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्क आउट करते वक़्त कार्डियक अरेस्ट आया था. मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव महज़ 58 साल की उम्र के हैं. बताया गया है कि जब वह जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे तभी अचानक उनके सीने में दर्द उठा और दौड़ते दौड़ते वह नीचे गिर गए. जिसके बाद राजू के जिम कोच उन्हें फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे थे.
कॉमेडियन, एक्टर और नेती भी हैं राजू श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव एक कॉमेडियन ही नहीं बल्कि एक्टर और नेता भी हैं. राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरूआत 1988 में की थी. छोटे-मोटे किरदारों से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाले राजू श्रीवास्तव, सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) में नज़र आए थे. बाद में उन्होंने कुछ और फिल्में कीं और फिर कॉमेडी लाइन में एंट्री ले ली. राजू श्रीवास्तव को 'द ग्रेट लाफ्टर चैलेंज'(The Great Indian Laughter Challenge),'कॉमेडी सर्कस' ( Comedy Circus) जैसे शोज़ से एक अलग पहचान मिली. वह 'बिग बॉस 3' (Big Boss 3) और 'नच बलिए' (nach Baliye) जैसे रिएलीटी शोज़ में भी नज़र आए थे. इस ख़बर से राजू श्रीवास्तव के फैंस परेशान है साथ ही उनकी तबियत में जल्द से जल्द सुधार आने की दुआएं भी कर रहे हैं.
Watch Zee Salaam Live TV