Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2320264
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटन हर बिहारी लिट्टी चोखा खाता है, न हर पंजाबी बड़े गलास में लस्सी पीता है; परिणीति ने तोड़ा मिथक!

न हर बिहारी लिट्टी चोखा खाता है, न हर पंजाबी बड़े गलास में लस्सी पीता है; परिणीति ने तोड़ा मिथक!

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक टैलेंटेड अभिनेत्री हैं. वो बॉलीवुड में कदम रखने के पहले एक सफल बैंकर भी रह चुकी हैं. वो लोकविमर्श में भी खुलकर हिस्सा लेती हैं. बुधवार को उन्होंने देश में प्रचलित कुछ मिथकों पर अपने फैंस से चर्चा किया और उसे तोड़ने की कोशिश की. 

परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा

मुंबई:  बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. परिणीति चोपड़ा मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं और हाल ही में आम आदमी के राज्य सभा सांसद से उनकी शादी हुई है.. आपको बता दें कि परिणीति ने अंबाला में अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की और फिर लंदन के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स से ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने  बॉलीवुड में काम करने के पहले लंदन में ही बतौर इंवेस्टमेंट बैंकर जॉब भी किया है.. वो सार्वजनिक मुद्दों पर हमेशा अपनी राय रखती हैं.. 

परिणीति चोपड़ा ने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इंटरएक्टिव सेशन रखा और फैंस के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्होंने देश में मौजूद कई मिथकों को खारिज किया. अपनी पोस्ट में  परिणीति चोपड़ा ने लिखा, "बहुत अच्छा लगा! आइए, भारत के बारे में आम मिथकों को तोड़ें... मुझे इससे जुड़े वीडियो/मिथक भेजें!"

इसके जवाब में एक फैन ने एक प्रचलित मिथक को तोड़ते हुए कहा, " हर सरदार और पंजाबी अपनी बातों में 'बल्ले बल्ले' नहीं कहते है!" इसके जवाब में परिणीति चोपड़ा ने भी जवाब दिया, "हां! और सब कुछ चक दे ​​फट्टे भी नहीं होता. लस्सी हमारा एकमात्र बेवरेज नहीं है."

Add Zee News as a Preferred Source

एक अन्य यूजर ने लिखा, "राजस्थान में रहने वाला हर व्यक्ति रेगिस्तान में अपने सिर पर पानी के बर्तन लेकर नहीं चलता है." इस पर एक्ट्रेस ने कहा, "यह एक ब्यूटीफुल ट्रेडिशनल इमेज है! लेकिन राजस्थान में कमर्शियल और मॉर्डन शहर भी हैं. "

एक अन्य यूजर ने लिखा, " बिहार का हर आदमी दही-चूड़ा और लिट्टी चोखा नहीं खाता है!" परिणीति चोपड़ा ने भी एक बिहार के लोगों से जुड़े एक मिथक को तोड़ते हुए कहा कि हर बिहारी दिल्ली में रिक्शा भी नहीं चलाता है, वो भारत से लेकर अमेरिका और यूरोप तक में उच्च शिक्षा के पेशे में भी हैं, और मीडिया के साथ प्रशासन में उनकी मजबूत मौजूदगी है." 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' में नजर आ चुकी हैं. इस फिल्म में उन्होंने 'अमरजोत' का किरदार निभाया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. उन्होंने बॉलीवुड में  यशराज के बैनर तले बनी फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' में सपोर्टिंग रोल किया था. इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा नजर आई थीं. इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू फीमेल अवॉर्ड भी मिला था. 

वहीँ, लीड एक्ट्रेस के तौर पर वह अर्जुन कपूर के साथ 'इश्कजादे' में नजर आईं थी. 'शुद्ध देसी रोमांस', 'हंसी तो फंसी', 'जबरिया जोड़ी', 'द गर्ल ऑन द ट्रेन', 'केसरी', 'गोलमाल अगेन', 'संदीप और पिंकी फरार' और 'मिशन रानीगंज' जैसी फिल्मों में भी  परिणीति चोपड़ा अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी हैं. 

एक्टिंग के अलावा, परिणीति चोपड़ा ने दो फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं, जिसमे 'माना के हम यार नहीं' और 'तेरी मिट्टी' शामिल है. 

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news