Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1582152
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटबदहाली से परेशान पाक एक्टर ने उड़ाया अपने ही देश का मज़ाक, कही दिलचस्प बातें, देखिए

बदहाली से परेशान पाक एक्टर ने उड़ाया अपने ही देश का मज़ाक, कही दिलचस्प बातें, देखिए

Adnan Siddiqui: पाकिस्तान किस तरह के दौर से गुजर रहा है इसका एहसास सारी दुनिया को है, इसलिए अब पाकिस्तानी भी खामोश नहीं बैठ रहे हैं. पढ़िए

बदहाली से परेशान पाक एक्टर ने उड़ाया अपने ही देश का मज़ाक, कही दिलचस्प बातें, देखिए

Pak Adnan Siddiqui: पाकिस्तान की दुर्दशा से सारी दुनिया वाकिफ है, देश की हालत अब इतनी खराब हो चुकी है कि अब खुद पाकिस्तान की बड़ी हस्तियां भी देश का मज़ाक उड़ाने लगी हैं. शोबिज इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर अदनान सिद्दीकी (Adnan Siddiqui) ने देश की दुर्दशा पर जबरदस्त तंज कसा है. पाकिस्तान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है और बढ़ती महंगाई ने हर खास और आम इंसान का जीना मुश्किल कर दिया है और ऐसे में अदनान सिद्दीकी भी चुप नहीं रह सके और उन्होंने इस स्थिति पर दिलचस्प अंदाज में तंज किया.

अदनान सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम पर एक तंजिया वीडियो शेयर किया, जिसमें वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) राज्य दुबई के पुरअम्न और खुशहाल माहौल को पाकिस्तान कहते हुए दिखा रहे हैं. एक छोटे से वीडियो में अदनान सिद्दीकी ने आलीशान होटल के कमरे में पानी का नल खोला और कहा कि पाकिस्तान में साफ और तेज पानी आ रहा है, बिजली भी चल रही है जबकि गैस भी आ रही है. उन्होंने मजाक में कहा कि आज सुबह उठते ही उन्होंने पाया कि डॉलर का रेट घटकर 25 पाकिस्तानी रुपये रह गया है और हर तरफ शांति ही शांति है.

पाकिस्तान की खूबसूरत एक्ट्रेस के घर में सीवेज लाइन का धमाका, घर पहुंचा भारी नुकसान, देखिए

Add Zee News as a Preferred Source

अदनान सिद्दीकी ने होटल के कमरे से शहर के खूबसूरत और शांतिपूर्ण नजारों की झलक दिखाते हुए कहा कि यह पाकिस्तान है. दिग्गज एक्टर ने कहा कि हां, यह उनका और उनके बड़ों का पाकिस्तान है, जिसे लेकर उनके बड़े-बड़े सपने अचानक इस दुनिया से विदा हो गए. अदनान सिद्दीकी ने कहा कि जिस तरह उनके बड़े-बुजुर्ग शांतिपूर्ण और खुशहाल पाकिस्तान का सपना देख कर गुजरे, उसी तरह वह भी खुशहाल और पुरअम्न पाकिस्तान का सपना देखते हैं और उन्हें भी लगता है कि उनका भी ऐसा सपना है. जल्द ही वे इस दुनिया को छोड़कर चले जाएंगे.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Adnan Siddiqui (@adnansid1)

पाकिस्तान ने 1992 का वर्ल्डकप किस साल में जीता था? मशहूर टीवी होस्ट नहीं दे पाई जवाब

वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लोगों से देश के बिगड़ते हालात पर चुप रहने के बजाय बोलने, विरोध करने और सत्ताधारियों से स्थिति सुधारने की मांग करने को भी कहा. इससे पहले भी शोबिज हस्तियां देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अशांति के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं और खुद अदनान सिद्दीकी आतंकवाद समेत सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलते रहे हैं.

ZEE SALAAM LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news