Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1601678
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटVideo: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने पढ़ी कुरान की आयत, वीडियो हो रहा वायरल

Video: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने पढ़ी कुरान की आयत, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपने हार्ट अटैक के चलते सुर्खियों में हैं. इस बीच एक्ट्रेस का कुरान पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

Video: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने पढ़ी कुरान की आयत, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: इन दिनों एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्हें हार्ट अटैक आया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि वह अपने दिल का इलाज करा रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम के लाइव चैट सेशन में बताया कि उनके दिल का मेन आर्टरीज 95 फीसद ब्लॉक हो गया था. उनके मुताबिक वह इसलिए बच पाईं क्योंकि उनकी लाइफस्टाइल बहुत एक्टिव है. उन्होंने डॉक्टर की सलाह के बाद दोबारा एक्सरसाइज करनी शुरू की है.

एक्ट्रेस ने पढ़ी कुरान की आयत

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ट्रेंड कर रही हैं. ऐसे में उनका एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सुष्मिता सेन कुरान की एक आयत पढ़ रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस ने 'सूरह अल सस्र' पढ़ी है. वीडियो दोबारा से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. pakcelebz_official नाम के यूजर ने सुष्मिता का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि फैंस के गुजारिश करने के बाद सुष्मिता ने अपनी फैमली के साथ लाइव चैट के दौरान कुरान की आयत पढ़ी.

Add Zee News as a Preferred Source

 

अमिताभ बच्चन पढ़ते हैं कुरान

सुष्मिता के अलावा एक और बॉलीवुड सेलेब्रेटी हैं जो कुरान का पाठ करते हैं. ये कोई और नहीं बल्कि सदी के महानायक अमिताब बच्चन हैं. अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया कि "किसी ने शांति के लिए मुझे कुरान का पाठ करने की सलाह दी थी. इससे मुझे बहुत फायदा हुआ." 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक का निधन, अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि, कहा...

KORAN लिखने पर मांगी माफी

अमिताभ बच्चन ने कुरान के हवाले से एक ट्वीट भी किया है. उन्होंने एक बार कुरान की स्पेलिंग गलत लिख दी थी जिसपर उन्होंने माफी मांगी. अमिताभ बच्चन ने लिखा कि "KORAN के बजाए सही लफ्ज QURAN है. मैंने जो किताब पढ़ी थी उसमें KORAN लिखा हुआ था इसलिए मैंने ऐसा लिखा. इसके लिए माफी चाहता हूं."

Zee Salaam Live TV:

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news