Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2149272
Zee SalaamIsrael Hamas Warइसराइली फौज ने नुसेरात रिफ्यूजी कैंप को बनाया निशाना; 13 लोगों की मौत

इसराइली फौज ने नुसेरात रिफ्यूजी कैंप को बनाया निशाना; 13 लोगों की मौत

Israel Hamas War: वाजेह हो कि हमास ने इसराइल पर बीते साल 7 अक्टूबर को हमला किया था. इस हमले में 1200 लोगों की मौत हुई थी. जिसके बाद इसराइली फौज ने गाजा पर हमला कर दिया. जिसमें अब तक करीब 31 हजार लोगों की मौत हुई है. 

इसराइली फौज ने नुसेरात रिफ्यूजी कैंप को बनाया निशाना; 13 लोगों की मौत

Israel Hamas War: गाजा में पिछले 7 अक्टूबर से हिंसा जारी है. इस बीच मध्य गाजा में इसराइली फौज ने नुसेरात रिफ्यूजी कैंप को निशाना बनाया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है. जिसमें सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं शामिल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार को समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि इसराइली विमानों ने एक मकान को निशाना बनाया. इससे वह नष्ट हो गया और पड़ोसी मकानों को भी नुकसान पहुंचा.

फिलिस्तीन ने लगाया ये इल्जाम
इस बीच, फ़िलिस्तीनी विदेश और प्रवासी मंत्रालय ने इसराइल पर गाजा की पूरी आबादी को मौत की तरफ धकेलने का इल्जाम लगाया है. वहीं, मंत्रालय ने यह भी कहा कि इसराइल इंटरनेशनल नियमों व कानूनों को नजरअंदाज कर रहा है. इस बीच अमेरिका ने बड़ा बयान दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के तेवर देख के लगता है कि वो इसराइली पीएम नेतन्याहू नाराज है. 

बाइडेन दी इसराइल को चेतावनी
उन्होंने कहा कि उनका मानना ​​है कि इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू "इजरायल की मदद करने से ज्यादा इसरायल को नुकसान पहुंचा रहे हैं". बाइडेन ने कहा कि उन्हें उठाए गए कदमों के नतीजे में खोई जा रही निर्दोष जिंदगियों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए." इसके साथ ही बाइडेन ने चेतावनी दी है कि गाजा में बढ़ते नागरिक हताहतों पर इसराइल को इंटरनेशनल समर्थन खोने का खतरा है. 

Add Zee News as a Preferred Source

अब तक इतने लोग मारे गए
वाजेह हो कि हमास ने इसराइल पर बीते साल 7 अक्टूबर को हमला किया था. इस हमले में 1200 लोगों की मौत हुई थी. जिसके बाद इसराइली फौज ने गाजा पर हमला कर दिया. जिसमें अब तक करीब 31 हजार लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही 73 हजार से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. गाजा हिंसा की वजह से लोग भूखमरी का सामना कर रहे हैं. जिससे बच्चों की मौत हो रही है. इस बीच गाजा में मानवीय संकट पैदा हो गया है.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news