)
5G Plans: अगस्त के महीना में कई कंपनियों ने 5जी लॉन्च करने का फैसला किया है. जियो से लेकर एयरटेल तक सब इस महीने 5जी लॉन्च कर सकती हैं. इसको लेकर 5जी स्पेक्टरम की नीलामी हो रही है. जिसमें सबसे ज्यादा स्पेक्टरम जियो के झोली में आए हैं. आपको बता जें जियो ने कुल 24,740Mhz खरीदे हैं. जिसमें 700Mhz, 800Mhz, 1800Mhz, 3300Mhz और 26Ghz बैंज शामिल हैं. वहीं एयरटेल ने 19867Mhz स्पेक्ट्रम और वोडाफोन ने 6228Mhz की खरीदारी की है. अब ऐसा में सवाल उठता है कि किसका प्लान ज्यादा सस्ता होगा.?ॉ
एयरटेल ने कहा है कि वह इसी महीने 5G कमर्शियल लॉन्च करने वाला है. इसको लेकर कंपनी ने नोकिया, सैमसंग औऱ इरिक्सन से पार्टनरशिप भी की है. हालांकि एयरटेल ने अपने प्लान को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं किया है. लेकिन जानकारों का मानना है कि यह 4जी के मुकाबले महंगे होंगे
आपको बता दें जियो ने भी अपनी कीमतों को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है. रिलायंस जियो इंफोकॉम चेयरमैन आकाश अंबानी का कहना है कि हम पूरे देश में 5जी के रोल आउट के साथ आजादी के साथ अमृत महोत्सव मनाएंगे. उन्होंने कहा कि हम ऐसी सेवाएं, प्लेटफॉर्म और समाधान प्रदान करेंगे जो भारत की डिजिटल क्रांति को गति देंगा. कई लोगों का मानना है कि जियो के 5जी प्लान सस्ते मिल सकते हैं.
वोडाफोन के मैनेजिंग डायरेक्टर रविंद्र टक्कर ने कहा है कि 5जी प्लान्स 4जी के मुकाबले काफी प्रीमियम होंगे. लेकिन 4जी के मुकाबले 5जी में डेटा भी ज्यादा मिलेगा. कंपनी का कहना है कि स्पेट्रम की खरीदारी में कंपनी को काफी पैसा खर्च करना पड़ा है. इस से यह प्रतीत होता है कि वोडाफोन आइडिया के प्लान महंगे हो सकते हैं. बहरहाल कौन कंपनी कितने दामों में अपना 5जी प्लान निकालती है यह लॉन्च होने के बाद ही पता चल पाएगा.