Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1653250
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंसुपुर्द-ए-खाक हुआ असद, जनाजे में शामिल नहीं हो सके मां-बाप

सुपुर्द-ए-खाक हुआ असद, जनाजे में शामिल नहीं हो सके मां-बाप

Atiq Ahmed Son Funeral: अतीक अहमद के बेटे असद का अंतिम संस्कार हो गया है. उसके जनाजे में अतीक अहमद और उसकी मां शाइश्ता परवीन भी शामिल नहीं हो सकी.

सुपुर्द-ए-खाक हुआ असद, जनाजे में शामिल नहीं हो सके मां-बाप

Atiq Ahmed Son Funeral: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को कड़ी सुरक्षा के दरमियान दफनाया गया. असद का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ. उसका अंतिम संस्कार कसारी मसारी कब्रिस्तान में हुआ. असद का अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया. अंतिम संस्कार में उसके घर वाले भी मौजूद थे. 

फूफा लेने गए शव

एंकाउंटर में मारे गए असद के शव को लेने के लिए उसके परिजन शुक्रवार झांसी पहुंचे. उसके फूफा ने उसका शव लिया. बताया जाता है कि असद के शव को घर नहीं ले जाया गया बल्कि उसे सीधे कब्रिस्तान ले जाया गया. 

Add Zee News as a Preferred Source

बेटे के जनाजे में शामिल नहीं हो सका अतीक 

इससे पहले अतीक अहमद ने अपने बेटे के कफन दफन में शामिल होने के लिए कोर्ट को अर्जी दी थी लेकिन अदातल का वक्त शुरू होने से पहले ही उसे दफना दिया गया. इसलिए वह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए. असद की मां मां शाइस्ता परवीन भी असद के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं.

यह भी पढ़ें: अतीक अहमद के बेटे के जनाजे में शामिल हुआ लोगों का हुजूम, Video देख हैरत में हुए लोग

13 अप्रैल को हुआ एनकाउंटर

ख्याल रहे कि माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके साथी गुलाम को उत्तर प्रदेश STF ने 13 अप्रैल को एनकाउंटर किया था. 

अल्लाह की चीज थी अल्लाह ने वापिस ले ली

बीते कल पुलिस ने अतीक अहमद से प्रयागराज में पूछताछ की. यहां मीडिया ने अतीक से उसके बेटे के एनकाउंटर के बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया. लेकिन मीडिया के सवालों का अतीक के भाई अशरफ ने जवाब दिया. अशरफ ने कहा कि "अल्लाह की चीज थी अल्लाह ने वापिस ले ली."

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news