Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1629471
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंBahraich: बेटे को ठीक करने के लिए 10 साल के भाई की दे दी बलि, गला काटकर कर दिया दफ्न

Bahraich: बेटे को ठीक करने के लिए 10 साल के भाई की दे दी बलि, गला काटकर कर दिया दफ्न

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक शख्स ने अपने 10 वर्षीय चचेरे भाई की बलि दे दी. आखिर इस शख्स ने यह कदम क्यों उठाया? पढ़िए पूरी खबर

Bahraich: बेटे को ठीक करने के लिए 10 साल के भाई की दे दी बलि, गला काटकर कर दिया दफ्न

Bahraich News: जमाना विज्ञान का है और लोग अभी भी तांत्रिकों के चक्कर में पड़कर घिनौनी और गैर इंसानी हरकतों को अंजाम दे रहे हैं. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल यहां एक शख्स ने तांत्रिक के कहने पर महज़ 10 वर्षीय बच्चे की बली दे दी और उसका कटा हुआ सिर एक खेत में दबा दिया. 

मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के परसा गांव का है. यहां एक तांत्रिक की सलाह पर कथित तौर पर मानव बलि के लिए एक 10 वर्षीय लड़के का कत्ल कर दिया गया औऱ फिर बच्चे की गला कटी लाश को खेत में दबा डाला. पुलिस ने इस मामले में बताया कि कृष्णा वर्मा का बेटा विवेक पिछले हफ्ते से लापता था. बाद में जानकारी मिली कि उनके बेटे की गर्दन कटी लाश खेत में दबी हुई है. 

Moradabad: हिंदू संगठन के हंगामे के बाद बंद हुई तरावीह की नमाज़, पढ़िए- क्या बोली पुलिस और बजरंग दल

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने दावा किया कि मृतक बच्चे के चचेरे भाई अनूप ने मानसिक रूप से विक्षिप्त (दिमागी तौर पर बीमार) अपने ढाई साल के बेटे को बचाने के लिए अपने कज़न भाई की 'बली' दी थी. बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी ने पहले अपने बेटे के इलाज के लिए कई तरह के इलाज किए लेकिन उसे हर जगह से मायूसी हाथ लगी. जब इलाज से उसके ढाई वर्षीय बेटा ठीक नहीं हुआ तो अनूप ने अपने गांव के पास एक तांत्रिक से संपर्क किया था.

प्रयागराज जेल में कैसी गुजरी अतीक की पहली रात? अशरफ ने किया इफ्तार, सेहरी और नमाज़ भी पढ़ी

तांत्रिक के पास जाकर आरोपी अनूप ने अपनी पूरी कहानी सुनाई और उसके बाद तांत्रिक की तरफ से जो उसे हल बताया गया वो हैरान कर देने वाला था. दरअसल उस तांत्रिक ने ही अनूप का 'मानव बलि' देने के लिए उकसाया था. जिसके चलते आरोपी ने एक अन्य रिश्तेदार के साथ मिलकर बच्चे को मार डाला. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी रिश्तेदार और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news