)
देहरादून: सीएम तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh) ने शुक्रवार को कहा कि उनकी बात अगर किसो बुरी लगी हो तो वह इसके लिए माफ़ी चाहते है. उन्होंने कहा कि वे ऐसे लोगों से माफ़ी मांगते हैं, जिन्हें उनके बयान से तकलीफ़ पहुंची है. CM ने ये भी कहा कि फटी जींस पहनने वालों से उन्हें कोई परहेज नहीं नहीं है.
मी़डिया से बात चीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा जिस कार्यक्रम में उन्होंने ये बातें कही थीं, वह बच्चों को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर करने को लेकर आयोजित किया गया था और उन्होंने बच्चों को बुरी आदतों से बचाने के लिए घर बेहतर अखलाक देने की बात कही थी.
मामला क्या है?
दरअसल, मंगलवार को एक कार्यक्रम के दैरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कहा था कि संस्कारों की कमी के कारण युवा अजीबोगरीब फैशन करने लगे है और घुटनों पर फटी जींस पर पहनकर खुद को बड़े बाप का बेटा समझते है. उन्होंने मज़ीद कहा था कि ऐसे फैशन में लड़कियां भी पीछे नहीं हैं.
इस सिलसिले में उन्होंने एक वाक़या का जिक्र किया था और कहा था कि वह हवाई जहाज में बैठे तो उनके साथ एक महिला बैठी थीं जो गम बूट पहने हुई थीं, उनकी जींस घुटनों पर फटी थी, हाथों में कई कड़े थे और उनके साथ दो बच्चे भी थे. रावत ने कहा कि वह महिला एनजीओ चलाती हैं जो समाज के बीच में जाती हैं और स्वयं उनके दो बच्चे हैं लेकिन घुटने फटे हुए हैं तो ऐसे में वह क्या संस्कार देंगीं.
इसके बाद सीएम तीरथ सिंह रावत विवादों में आ गए थे और सीएम को उनके इस बयान की बजह से काफी तनकीद की निशाना बनाया गया था.
Zee Salam Live TV: