Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2149642
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंLoksabha Election 2024: कांग्रेस के लाल चंद कटारिया-राजेंद्र यादव समेत कई पार्टी नेता भाजपा में शामिल

Loksabha Election 2024: कांग्रेस के लाल चंद कटारिया-राजेंद्र यादव समेत कई पार्टी नेता भाजपा में शामिल

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस में हलचल मच गई है. यहां कई पूर्व मंत्रियों ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है और भाजपा का दामन थाम लिया है.

Loksabha Election 2024: कांग्रेस के लाल चंद कटारिया-राजेंद्र यादव समेत कई पार्टी नेता भाजपा में शामिल

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजस्थान में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव और लाल चंद कटारिया सहित कई पार्टी नेता रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. कांग्रेस के पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, खिलाड़ी लाल बैरवा, पूर्व निर्दलीय विधायक और गुजरात की पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल के बेटे आलोक बेनीवाल, कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चौधरी, पार्टी नेता रामपाल शर्मा, रिजु झुनझुनवाला और अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए.

नेताओं का स्वागत
जयपुर में भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक प्रोग्राम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने इन लोगों का पार्टी में स्वागत किया. भाजपा का दामन थामने वाले लाल चंद कटारिया और राजेंद्र यादव अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली पूर्व कांग्रेस सरकार में मंत्री थे. रिछपाल मिर्धा पूर्व कांग्रेस सांसद ज्योति मिर्धा के चाचा हैं. 

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा के इस सांसद ने दिया इस्तीफा; कांग्रेस का दामन थामा

Add Zee News as a Preferred Source

ज्योति मिर्धा को नागौर से टिकट
ज्योति मिर्धा 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुई थीं और उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए नागौर सीट से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है. उनके अलावा, भाजपा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर, जिन्होंने पार्टी से अलग होकर ‘जनता सेना’ नाम से पार्टी बनाई थी उसका भी भाजपा में विलय हो गया. 

इस तरह की खबरें पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.

 

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news