Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1823846
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंHaryana News: रोहतक में स्कूल जाते समय 10वीं की छात्रा से दरिंदगी!

Haryana News: रोहतक में स्कूल जाते समय 10वीं की छात्रा से दरिंदगी!

Haryana News: हरियाणा के रोहतक (Rohtak) जिले में स्कूल जाते समय नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

Haryana News: रोहतक में स्कूल जाते समय 10वीं की छात्रा से दरिंदगी!

Haryana News: हरियाणा (Hariyana) को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है. हरियाणा के रोहतक (Rohtak) में स्कूल जाते वक़्त नाबालिग लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ रेप (Rape) किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक आरोपी की तलाश जारी है. उन्होंने बताया कि पीड़िता का अपहरण कर उसे कार से एक होटल में ले गए और चारो आरोपियों ने उसके साथ रेप किया. 

इस घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. सांपला के पुलिस उपाधीक्षक (Dy SP) ने कहा, "आरोपियों में से एक पीड़िता का जानने वाला है और उसने ही स्कूल जाते वक़्त पीड़िता को रोका था. आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने शोर मचाया तो गंभीर नतीजा भुगतने होंगे."

सांपला के पुलिस उपाधीक्षक (Dy. SP) ने कहा, "नाबालिग के पिता ने पुलिस को जो शिकायत दी है. उसमें उन्होंने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है. वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. रास्ते में कार सवार युवकों ने उसका रास्ता रोका. इसके  बाद उन्होंने उनकी बेटी को जबरन कार में खींच लिया. आरोपियों ने कार में उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और होटल में ले जाकर उसके साथ रेप भी किया. पीड़िता ने होटल से अपने परिवार से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है."

Add Zee News as a Preferred Source

इस मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री (Ex-CM) और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupindra Singh Hooda) ने रविवार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा, "पुलिस को मामले में संवेदनशीलता और तत्परता से काम करना चाहिए."

लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए www.zeesalaam.in पर क्लिक करें.

Zee Salaam

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news