Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1626523
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमुक्केबाज नीतू घंघास बनीं चैम्पियन, मुक्के बरसा कर 5-0 से पूरा किया पिछले साल का बदला

मुक्केबाज नीतू घंघास बनीं चैम्पियन, मुक्के बरसा कर 5-0 से पूरा किया पिछले साल का बदला

Women's World Boxing Championship: नीतू घंघास महिला मुक्केबाज चैम्पियनशिप में फाइनल में जीत दर्ज की है. उन्होंने 48 किलेग्राम भार वर्ग में सोने का तमगा हासिल किया है. इस तरह से वह एमसी मैरीकॉम, सरिता और जेनी आर एल जैसी खिलाड़ियों के साथ खड़ी हैं.

 

मुक्केबाज नीतू घंघास बनीं चैम्पियन, मुक्के बरसा कर 5-0 से पूरा किया पिछले साल का बदला

Women's World Boxing Championship: भारत की मुक्केबाज नीतू घंघास ने महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 48 किलोग्राम के फाइनल मुकाबले में मंगोलिया की मुक्केबाज को शिकस्त देकर 5-0 से बढ़त बना ली है. नीतू घंघास ने फाइनल मुकाबले में मंगोलिया की मुक्केबाज लुत्सेखान को 5-0 से शिकस्त दी है. इस खिताब के बाद नीतू घंघास पूरे भारत की छठी ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने ये चैंम्पियनशिप अपने नाम की है.

राष्ट्रमंडल खेलों में जीता सोना

नीतू ने विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में मंगोलिया की लुत्साइखाली अल्तांसेटसेग को 5-0 से हराया और अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब अपने नाम किया है. ये पहली बार नहीं है नीतू ने किसी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है. इससे पहले उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलोग्राम के भारवर्ग में स्वर्ण जीता था. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: Pak Vs Afg: रोज़ा, नमाज़ और इफ्तार, UAE में सीरीज के दौरान खूब इबादत कर रहे हैं खिलाड़ी

फाइनल में किया बेहतरीन प्रदर्शन

नीतू नें मुक्केबाजी में अपना बेहतरीन खेल खेला. इसीलिए उन्होंने अल्तानसेतसेग को 5-0 से हराकर न्यूनतम वजन वर्ग का स्वर्ण पदक जीता. नीतू अपने शुरूआती खेल में काफी आक्रामक थीं. इसके बाद उन्होंने अच्छा खेल कर फाइनल मुकाबला जीता. नीतू अब छह बार की एमसी मैरीकॉम, सरिता, जेनी आर एल, लेखा केसी और निकहत जरीन के साथ खड़ी हैं. ये ऐसे मुक्केबाज हैं जिन्होंने विश्व खिताब जीते हैं.

सेमीफाइनल में नीतू खेला बेहतर खेल

इससे पहले नीतू ने सेमीफाइनल में बल्किबोवा को हराया था. 22 साल की नीतू ने बड़ी ही चालाकी से मुक्के मारे और प्रतियोगिता में फाइनल में जगह बनाई थी. बीते साल विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में बल्किबोवा से हारने वाली नीतू ने इस जीत के साथ अपना बदला भी पूरा कर लिया.

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news