Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam685770
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंजानिए कौन है CM योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला कामरान अमीन खान

जानिए कौन है CM योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला कामरान अमीन खान

कामरान अमीन के वालिद टैक्सी चलाकर परिवार का गुजारा चलाते थे लेकिन दो महीने पहले ही उनकी मौत हो गई. जबकि उसका बड़ा भाई इमरान अली खान मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है.

जानिए कौन है CM योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला कामरान अमीन खान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को जान से मारने की धमकी देने वाले को मुंबई एटीएस (Mumbai ATS) ने धर दबोचा था. इसके बाद उसे यूपी एसटीएफ (UP STF) के हवाले कर दिया गया. सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले इस मुल्ज़िम का नाम कामरान अमीन खान (Kamran Amin Khan) है. मुंबई एटीएस ने मुंबई के चुना भट्टी इलाके से उसे पकड़ा था. 

कामरान अमीन खान मुंबई का ही रहने वाला है. वह झावेरी बाज़ार में सिक्योरिटी गॉर्ड की नौकरी करता था. कामरान का साल 2017 में स्पाइन टीबी का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी और फिलहाल वो कोई काम नहीं कर रहा है. उसके परिवार में मां, बहन और एक भाई है.

कामरान अमीन के वालिद टैक्सी चलाकर परिवार का गुजारा चलाते थे लेकिन दो महीने पहले ही उनकी मौत हो गई. जबकि उसका बड़ा भाई इमरान अली खान मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है. कामरान की मां शिरीन पहले टीचर थीं लेकिन अब उन्होंने पढ़ाना बंद कर दिया है. कामरान की बहन ज़रीन मेंहदी डिज़ाइन का कोर्स कर रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

चौंकाने वाली बात यह है कि कामरान का उत्तर प्रदेश में कोई रिश्तेदार नहीं है. वह मुंबई के चूना-भट्ठी पुलिस स्टेशन इलाके के न्यू महाडा कॉलोनी का रहने वाला है. कामरान अमीन खान नशे का आदी है. बताया जा रहा है कि अमीन ज्यादा पढ़ा लिखा भी नहीं है, उसने 5वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. 

मुल्ज़िम अमीन ने यूपी पुलिस के 112 पर व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर धमकी दी थी. यह मैसेज यहां के सोशल मीडिया डेस्क के नंबर 7570000100 पर आया था. मुल्ज़िम ने सीएम योगी को खास तबके का दुश्मन बताया था. मैसेज में लिखा था, ' सीएम योगी को मैं बम से मारने वाला हूं. (एक खास तबके का नाम लिखा) की जान का दुश्मन है वो.' जिसके बाद मुल्ज़िम के खिलाफ गोमतीनगर थाने में दफा -505(1), 505(2),506,507 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news