Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चांद की सतह पर लैंड हुआ चंद्रयान, लहराया भारत का झंडा
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1836939

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चांद की सतह पर लैंड हुआ चंद्रयान, लहराया भारत का झंडा

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चंद्रयान-3 की बुधवार को चांद पर शाम 6.4 पर सफल लैंडिंग हो गयी. ISRO ने बताया है कि यह मिशन बेहद कामयाब रहा. इस वक़्त पूरा देश मिशन की कामयाबी के जश्न में डूबा हुआ है. पढ़ें चंद्रयान मिशन के लाइव अपडेट्स

File Photo
LIVE Blog

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चंद्रयान 3 बुधवार की शाम 6:04 पर चाँद पर लैंड कर गया.  इस पूरे मिशन का पल-पल का अपडेट देने के लिए हमने ये लाइव ब्लॉग चलाया है. जिसमें हम आपको चंद्रयान मिशन से जुड़ी हर बड़ी और छोटी जानकारी देते रहेंगे. 

23 August 2023
18:56 PM

"अरे वाह, मजा आ गया! आज देखिए चंद्रमा हमारे और भी करीब आ गया है. ये बहुत खुशी की बात है. चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर भारत की उपस्थिति को दर्शा रहा है. इस महान अवसर पर मैं इसरो और वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि उनके कौशल, साहस और प्रतिभा के कारण हमें यह उपलब्धि मिली है:" हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर

18:52 PM

सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की क्षमता और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की क्षमता और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है. प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका था. चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अब तक दुनिया के लिए असंभव था, लेकिन हमारे दूरदर्शी वैज्ञानिकों ने इसे मुमकिन कर दिखाया है. वसुधैव कुटुम्बकम् की पवित्र भावना के साथ मैं इसरो के सभी वैज्ञानिकों को इस कामयाबी के लिए बधाई और देशवासियों को शुभकामनाएँ देता हूँ." 

 

18:44 PM

क्या बोले, पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन 
पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी है. उन्होंने कहा,  "हम सच में बेहद उत्साहित हैं... हम इस पल का लंबे अरसे से इंतजार कर रहे थे. मैं आज बहुत खुश हूं."  गौरतलब है कि इससे पहले इसरो प्रमुख के सिवन के वक़्त चंद्रयान-2 मिशन फेल हो गया था.  

18:35 PM

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास जाने वाले पहला देश बना भारत 
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने अपनी टीम को बधाई दी.  उन्होंने कहा, "हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास जाने वाले पहले देश बन गए हैं.  

18:21 PM

चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है...यह सफलता पूरी मानवता की है: मोदी

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर पीएम मोदी ने कहा, "भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है...यह सफलता पूरी मानवता की है."
भारत चंद्रयान-3 मिशन के साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश है. इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर पीएम मोदी ने कहा, कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं. 

18:16 PM

नया इतिहास लिखा गया है: मोदी 
चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर पीएम मोदी ने कहा, "हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया...भारत अब चंद्रमा पर है." हम नये भारत की नई उड़ान के साक्षी हैं. नया इतिहास लिखा गया है. 

 

18:06 PM

चंद्रयान-3 की कामयाब लैंडिंग

बहुत इंतेजार के बाद आखिरकार चंद्रयान-3 चांद की सतह पर लैंड हो गया है. भारत ने ये कारनामा कर इतिहास रच दिया है. इस तरह से चांद पर भारत का झंडा फहराया जा चुका है.

18:01 PM

पीएम मोदी देख रहे ऑनलाइ

चंद्रयान-3 की लैंडिंग को पीएम मोदी साउथ अफ्रीका से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख रहे हैं.

17:58 PM

नॉर्मल है लैंडिंग

विक्रम लैंडर चांद की सतह से 24 किमी दूर है. लैंडिंग अब तक नार्मल दिखाई दे रही है.

17:35 PM

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कुछ ही पलों में लैंड करेगा चंद्रयान 3  

चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपनी ऐतिहासिक लैंडिंग शुरू कर दी है. बस कुछ ही देर में श्रीहरिकोटा चंद्रयान-3 लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर जाएगा. पूरा देश इस वक्त चंद्रयान 3 की लैंडिंग को देखने के लिए पलकें बिछाएं बैठा है और इसके कामयाब लैंडिंग के लिए दुआएं कर रहा है. 
 

13:26 PM

ISRO ने अपने अकाउंट से तस्वीर साझा की हैं. जिसमें वैज्ञानिक चंद्रयान-3 को मोनिटर करते नजर आ रहे हैं.

08:43 AM

मदरसों में होगा चंद्रयान-3 का लाइव टेलीकास्ट

अल्पसंख्यक कल्याण विभा के मंत्री दानिश अंसारी ने आदेश दिया है कि यूपी के सभी मदरसों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाए.

07:41 AM

लैंडिंग के बाद क्या होगा?

अगर लैंडर की सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गई तो उसमें से रोवर बाहर आएगा और वह करीब 500 मीटर तक चांद की सतह का मुआयना करेगा. 

07:34 AM

चंद्रयान-3 मिशन में चुनौतियां

चंद्रयान-3 मिशन में कई चीजों का साइंटिस्ट ख्याल रख रहे हैं. जिनमें से पहला रफ्तार को मैंटेन रखना, क्योंकि पिछली बार तेज रफ्तार के कारण लैंडर क्रैश हो गया था. वहीं दूसरा लैंडर उतरते वक्त सीधा रहे और तीसरा उसे उसी जगह पर उतारा जाना है जो ISRO ने जगह चुनी हुई है.

 

07:31 AM

चंद्रयान ने भेजी तस्वीरें

बीते रोज चंद्रयान ने लैंडिंग साइट की तस्वीरें भेजी थीं. जिसे ISRO ने अपने आधिकारिक अकाउंट से साझा किया था.

Trending news