)
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव (West Bengal Assembly Election 2021) के लिए राज्य की मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को नंदीग्राम (Nandigram) से अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करते समय ममता बनर्जी ने अपनी संपत्ति के बारे में भी बताया. जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं. जिनके बारे में जानकर हर कोई हैरान है.
बुधवार को नंदीग्राम से नामांकन दाखिल करते समय ममता बनर्जी ने बताया उनके पास महज़ 16.72 लाख रुपये की जायदाद है. उन्होंने बताया कि उनके पास कोई गाड़ी, घर या जमीन भी नहीं है. इतना ही नहीं ममता बनर्जी के खिलाफ किसी भी तरह को केस भी नहीं है. पिछले चुनाव के मुकाबिले देखें तो सीएम ममता बनर्जी की जायदाद की कमी आई है.
साल 2016 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में उनके पास 30 लाख 45 रुपये जायदाद थी. हलफनामे के मुताबिक सीएम ममता बनर्जी के पास बैंक अकाउंट में 13.53 लाख रुपये हैं और 69,255 रुपये नकद हैं. जिसमें चुनावी खर्च के लिए 1.51 रुपये भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक ममता ने हलफनामें में बताया कि उन्होंने एनएससी (NSC) में 18,490 रुपये का निवेश किया है.
इसके अलावा पास 9 ग्राम सोना भी है, जिसकी कीमत 43,837 रुपये है. पिछले चुनावे के समय भी ममता बनर्जी के पास 9 ग्राम सोना ही था. लेकिन उस समय इसकी कीमत 26,380 रुपये थी. बता दें पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य की 294 सीटों पर 8 चरणों में चुनाव होंगे. जिसके नतीजे 2 मई को आएंगे.
ZEE SALAAM LIVE TV