)
NEET Row: देश में लगातार हो रहे पेपर लीक के मामले ने सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है. विपक्ष भी लगातार इस मामले को लेकर सरकार को घेर रही है. इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे हैं. हम स मुद्दे को सदन में उठाएंगे.
सांसद गांधी ने कहा कि पेपर लीक भी हुए हैं और कैंसिल भी हुए हैं. कहा जा रहा था कि नरेंद्र रूस-यूक्रेन और इसराइल-गाजा के लड़ाई को रोक दिया था, लेकिन हिन्दुस्तान में हो रहे लगातार पेपर लीक को नरेंद्र मोदी नहीं रोक रहे हैं या नहीं रोक पा रहे हैं. भारत के लाखों छात्रों का नुकसान हो रहा है. छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है.
उन्होंने कहा, "भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हजारों लोगों ने पेपर लीक की शिकायत की. कहा जा रहा था कि मोदी जी ने रूस-यूक्रेन युद्ध रोक दिया. लेकिन नरेंद्र मोदी भारत में पेपर लीक को रोकने में सक्षम नहीं हैं या रोकना नहीं चाहते हैं."
When I went on my Bharat Jodo Nyay Yatra, students told me that paper leaks are endemic in India. Those students who study, work hard, and are honest, suffer, and those who want to cheat, benefit. And this was repeated again and again.
Now we are seeing an expansion of the idea… pic.twitter.com/n5RInRiOV5
— Congress (@INCIndia) June 20, 2024
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा के सभी संस्थानों पर एक संगठन ने कब्जा कर रखा है. हर जगह इसी संगठन का कब्जा है. यह संगठन हर जगह योग्यता के आधार पर नहीं बल्कि एक खास संगठन के होने के नाते उनका चन करते हैं. इसे हर हाल में बदलना होगा.
आज एक संगठन ने शिक्षा के सिस्टम को कैप्चर कर लिया है। वे हर पोस्ट पर अपने ही लोगों को बैठाते हैं। हमें इस सिस्टम को रिवर्स करना होगा।
कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में लिखा था-
पेपर लीक होने के बाद कार्रवाई करने के साथ ही, पेपर लीक रोकने के लिए सिस्टम को री-डिजाइन करना भी बेहद… pic.twitter.com/u1FmksoJke
— Congress (@INCIndia) June 20, 2024
उन्होंने कहा, "पेपर लीक के पीछे की वजह यह है कि शिक्षा प्रणाली पर भाजपा के मूल संगठन का कब्जा हो गया है. जब तक इसे बदल नहीं दिया जाएगा, पेपर लीक होते रहेंगे. मोदी जी ने इस कब्जे को आसान बना दिया है. यह एक राष्ट्र-विरोधी गतिविधि है. हमारे कुलपतियों की नियुक्ति योग्यता के आधार पर नहीं की जाती है. इस संगठन और भाजपा ने हमारी शिक्षा प्रणाली में प्रवेश किया है और इसे नष्ट कर दिया है."