Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1228195
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंDraupadi Murmu: जानिए कैसा रहा द्रौपदी मुर्मू का सियासी करियर? भाजपा को क्या होगा फायदा

Draupadi Murmu: जानिए कैसा रहा द्रौपदी मुर्मू का सियासी करियर? भाजपा को क्या होगा फायदा

President election Update: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है. वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं. आज यानी 25 जुलाई को वह राष्ट्रपति पद का हलफ ले रही हैं. 

Draupadi Murmu: जानिए कैसा रहा द्रौपदी मुर्मू का सियासी करियर? भाजपा को क्या होगा फायदा

President election Update: भारत के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए 18 जुलाई को चुनाव हो चुके हैं. इसमें आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल की है. वह आज यानी 25 जुलाई को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ले रही हैं. ऐसे में हम आपको द्रौपदी मुर्मू के बारे में बताते हैं.

कौन हैं द्रोपदी मुर्मू?

आपको बता दें द्रोपदी मुर्मू आदिवासी चेहरा हैं. गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए आदिवासी समुदाय पर भाजपा का फोकस है. अभी तक देश में कोई आदिवासी राष्ट्रपति नहीं रहा. इस लिहाज से मुर्मू आदिवासी और महिला, दोनों वर्ग में फिट बैठती हैं.

आदिवासी जिले में जन्मी हैं मुर्मू

ओडिशा के आदिवासी जिले मयूरभंज के रायरंगपुर गांव में जन्मी द्रौपदी मुर्मू झारखंड की प्रथम महिला राज्यपाल होने का गौरव प्राप्त कर चुकी हैं. वह झारखंड की प्रथम महिला राज्यपाल के रूप में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं. द्रोपदी 18 मई 2015 से 12 जुलाई 2021 तक झारखंड के राज्यपाल पद पर रहीं हैं. वह झारखंड की नौवीं राज्यपाल रहीं. मुर्मू को उनके बेहतर फैसलों को लेकर उन्हें जाना जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि यह वरीयता पहली बार किसी महिला आदिवासी प्रत्याशी को दी गई है. हम आने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के उम्मीदवार के रूप में उनके नाम का ऐलान करते हैं.

आपको बता दें यह फैसला एक मीटिंग के बाद लिया गया है. इस मीटिंग में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमिक शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह शामिल हुए थे. इस मीटिंग के बाद प्रेस से बात करते हुए जेपी नड्डा ने इस बात का ऐलान किया है.

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news