)
Neeraj Chpra Wins Gold: नीरज चोपड़ा लगातार कमाल करते जा रहे हैं. एशियन गेम्स 2023 में भी उन्होंने कमाल किया है. उन्होंने मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है. इसके अलावा किशोर कुमार ने जेवलिन में सिल्वर गोल्ड जीता है. इस तरह से जेवलिन थ्रो में भारत के खाते में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल आया है.
पहले पिछड़ गए थे नीरज
खेल के दौरान एक वक्त में किशोर नीरज से आगे हो गए थे, लेकिन थोड़ी देर बाद नीरज ने वापसी की और वह सबसे आगे निकल गए. नीरज ने 88.88 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड जीता. इसके साथ ही 87.54 मीटर के साथ किशोर ने सिल्वर मेडल हासिल किया.
चौथे नंबर पर रहा पाक
इस टूर्नामेंट में जापान के डीन रॉडरिक गेंकी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाड़ी यासिर मोहम्मद चौथे मकाम पर रहे. नीरज चोपड़ा ने इस सीजन का अपना सबसे बेहतरीन थ्रो फेंका, किशोर ने भी अपने करियर का बेहतरीन थ्रो फेंका.
दूसरी बार बने चैंपियन
नीरज चोपड़ा मौजूदा वर्ल्ड और ओलंपिक चैंपियन हैं. वह लगाता दूसरी बार एशियाई खेलों के चैंपियन बने. एशियन गेम्स 2023 नीरज चोपड़ा के लिए आखिरी प्रतियोगिता रही. नीरज ने इस साल की शुरुआत में बुडापेस्ट में पहला विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीता था. इससे पहले डायमंड लीग में वह बहुत खास नहीं कर पाए थे.
हरमिलन बैंस ने जीता सिल्वर मेडल
इससे पहले भारत की हरमिलन बैंस ने एशियाई खेलों में बुधवार को महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में चांदी का तमगा हासिल किया. पंजाब की 25 साल की हरमिलन ने 2:03.75 सेकंड में गोल्ड मेडल जीता. इस प्रतिस्पर्धा में चुंयु वांग को कांस्य पदक मिला. बैंस ने औरतों की 1500 मीटर रेस में चांदी का तमगा हासिल किया था.
इसी तरह की देश, दुनिया और खेल की खबरें पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.