Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2145692
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंOdisha में बीजेपी को लगा झटका, इस बड़े नेता ने पार्टी छोड़ बीजद का थामा दामन

Odisha में बीजेपी को लगा झटका, इस बड़े नेता ने पार्टी छोड़ बीजद का थामा दामन

Odisha Politics News: ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक बड़ा झटका लगा है. पार्टी से एक बड़े नेता इस्तीफा देकर सीएम  नवीन पटनायक की पार्टी बीजद में शामिल हो गए.  

Odisha में बीजेपी को लगा झटका, इस बड़े नेता ने पार्टी छोड़ बीजद का थामा दामन

Odisha News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है.  पूर्व मंत्री व भाजपा के सीनियर नेता बिजय महापात्रा के बेटे अरविंद महापात्रा ने गुरुवार, 7 मार्च को राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गए. उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नवीन पटनायक और दूसरे बीजद नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली.  

सीएम पटनायक ने अरविंद महापात्रा और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया. उन्होंने कहा, "अरविंद बाबू, हम बीजू जनता दल में आपका स्वागत करते हैं. केंद्रपाड़ा जिले के लिए कड़ी मेहनत करें."

इस बीच, अरविंद महापात्रा ने केंद्रपाड़ा और ओडिशा के लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए सीएम पटनायक को धन्यवाद दिया. महापात्रा ने कहा कि उन्होंने राजनीति में एंट्री करने और बीजद में शामिल होने से पहले पटकुरा के लोगों से इस पर बातचीच की और अपने पिता का आशीर्वाद लिया. महापात्रा ने कहा, "2019 से मैं पटकुरा निर्वाचन क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों का दौरा कर रहा हूं और मुझे एक ऐसे मंच की जरूरत महसूस हुई, जिसके जरिए मैं पटकुरा के बहुमुखी विकास के लिए काम कर सकूं."

Add Zee News as a Preferred Source

अरविंद महापात्रा के पिता बिजॉय महापात्रा ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायक के काफी करीबी थे. बिजॉय महापात्रा को साल 1990 और 1995 के बीच बीजू पटनायक के मंत्रिमंडल में सबसे मजबूत मंत्री के तौर पर माना जाता था. वह केंद्रपाड़ा जिले के पटकुरा असेंबली से चार बार के विधायक रहे हैं.

हालांकि, उन्हें साल 2000 में पटकुरा इलाके से चुनाव लड़ने के लिए बीजद द्वारा टिकट देने से इनकार कर दिया गया था. उसी साल उन्हें पार्टी से भी सस्पेंड भी कर दिया गया था. इसके बाद वह BJP में शामिल हो गए थे.   
लेकिन भाजपा में बिजॉय कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर सके. वह लंबे वक्त से पार्टी में हाशिए पर हैं.

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news