Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1576581

PSL 2023: शाहिद अफरीदी ने मोहम्मद आमिर को लगाई लताड़, फोन कर कही ये बातें

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग खेली जा रही है. इस सीरीज में मोहम्म आमिर का बर्ताव बड़ा खराब नजर आ रहा है. जिसके बाद शाहिद अफरीदी ने उन्हें लताड़ लगाई है. शाहिद ने उन्हें फोन किया था और बुरा भला बोला था.

PSL 2023: शाहिद अफरीदी ने मोहम्मद आमिर को लगाई लताड़, फोन कर कही ये बातें

PSL 2023: पाकिस्तान में जब से पीएसएल की शुरूआत हुई है तब से पाक बेहतरीन बॉलर मोहम्मद आमिर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. हाल ही में आमिर ने पाकिस्तानी बैट्समैन पर कमेंट किया था. आमिर के इस स्टेटमेंट से शाहीन अफरीदी को भी काफी हैरानी हुई थी. जानकारी के लिए बता दें पाकिस्तान में पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग जारी है. जिसमें आमिर पाकिस्तान टीम का हिस्सा हैं.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल पाकिस्तान का पहला मैच करांची और पेशावर के बीच था. इस मैच में आमिर बाबर आजम को बॉलिंग कर रहे थे. वह जब विकेट लेने में नाकाम रहे तो उन्होंने बाबर आजम पर अपना फर्सट्रेशन निकाला और इसके बाद कई और प्लेयर्स को भी अपशब्द कहे. वहीं इस्लामाबाद युनाइटेड के खिलाफ मैच में उन्होंने हसन नवाज को गलत तरीके से इशारा किया.

शाहिद अफरीदी ने किया बड़ा खुलासा

पाकिस्तान के टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान पैनल में बैठे शाहिद अफरीदी ने मोहम्मद आमिर के साथ हुई चैट का जिक्र किया. शाहिद अफरीदी ने बताया कि उन्होंने मोहम्मद आमिर को मैसेज किया और उन्हें खूब डांटा. शाहिद अफरीदी ने कहा- “जब भी कोई खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं करता है, या यदि वह करता भी है, तो मैं उसे कॉल करने के लिए एक मैसेज भेजता हूं. इसी तरह मैंने कल आमिर को मैसेज किया. मैंने उससे सम्मानपूर्वक बात की, लेकिन मैंने उसे डांटा भी, मैंने आमिर से कहा, 'तुम क्या चाहते हो?' तुम्हें इतनी इज्जत मिली, तुमने अपनी इज्जत पर धब्बा लगाया और वहां से तुमने वापसी की. आपको एक तरह से नई जिंदगी मिली है. आप क्या करने की कोशिश कर रहे हैं?"

Add Zee News as a Preferred Source

अफरीदी ने कहा- "ये कोई तरीका है? आपके आसपास जूनियर्स हैं, आप अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. कुछ फैन्स हैं जो इसे देखकर मायूस हो गए हैं. यहां तक कि हमने भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है और कभी-कभी कैमरा हमें पकड़ लेता था. परिवार हैं, बच्चे आपको टेलीविजन पर देख रहे हैं. आक्रामकता ठीक है, लेकिन इसे नियंत्रण में रखें.”

क्या बाबर की आंखों में देख पाएंगे आप?

“अगर आप पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं, तो आपको बाबर के साथ ही खेलना होगा. क्या आप उसे आंखों में देख पाएंगे? क्या आप उनकी कप्तानी में खेल सकते हैं? अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें, अपनी आक्रामकता पर नियंत्रण रखें और शांति से घर वापस जाएं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news