)
लखनऊ/अहमर हुसैन: यूपी में तीन चरण के चुनाव आज खत्म हो गए हैं वहीं चौथे चरण की तरफ चुनाव बढ़ चुका है. इससे पहले दिग्गज शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यूपी चुनाव के बीच दिए गए इस बयान में मौलाना भाजपा की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं. मौलाना कल्बे जवाद ने इस वीडियो में मुख्यमंत्री योगी की भी खूब तारीफ की है.
राजधानी लखनऊ में भी चौथे चरण में चुनाव होना है. इस बीच मौलाना कल्बे जवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को जारी किया गया है. वीडियो में कल्बे जवाद भारतीय जनता पार्टी की खूब तारीफ कर रहे हैं, साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की शान में भी खूब कसीदे पढ़े. मौलाना ने कानून मंत्री और लखनऊ कैंट से भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश पाठक की भी खूब तारीफ की है और शिया कौम की मदद की बात कही है.
तीसरे चरण के बीच वायरल किए गए इस वीडियो पर शिया समुदाय की तरफ से अलग अलग प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही हैं. लोगों का कहना है कि मौलाना का बीजेपी प्रेम कोई नया नहीं है और इससे पहले भी वह हमेशा भाजपा की हिमायत करते आए हैं, उनके घर के लोग भाजपा की मदद से कई पदों पर आसीन है.
ZEE SALAAM LIVE TV