)
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में हालात संजीदा हैं. हालही में राष्ट्रपति गोटबाया ने अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोटबाया मालदीव में थे, लेकिन अब वह इसे छोड़कर सिंगापुर रवाना हो गए हैं. वह सिंगापुर अपने निजी विमान के ज़रिए गए हैं.
आपको बता दें राष्ट्रपति गोटबाया ने बुधवार रात को भी मालदीव के वेलाना इंटरनेशनल हवाईअड्डे से सिंगापुर जाने की कोशिश की थी. लेकिन वह भारी प्रदर्शन के कारण यह नहीं कर पाए थे. जिसके बाद अब वह सिंगपुर पहुंचे हैं
गोटबाया के सिंगापुर आने को लेकर विदेश मंत्री का कहना है कि वह प्राइवेट विजिट के लिए देश आए हैं. उन्होंने शरण की कोई मांग नहीं की है और ना ही उन्हें शरण दी गई है. आपको बता दें श्रीलंका की राजधानी कोलंबों में अभी भी प्रदर्शन जारी है. संसद भवन की हिफाजत के लिए टैंकों को तैनात कर दिया गया है. वहीं सेना ने राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास को खाली कर दिया है. फिलहाल दोनों भवन सेना के कंट्रोल में हैं.
आपको बता दें राष्ट्रपति के भाई और पूर्व नेता बासिल राजपक्षे अमेरिका भाग गए हैं. इस से पहले उन्हें श्रीलंका के एक एयरपोर्ट पर भारी विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद उनका देश छोड़ने का प्लान नाकाम हो गया था.
आपको बता दें श्रीलंका के हालात काफी गंभीर हैं. कई दिनों से लोग सड़कों पर हैं. कोई तेल नीति ना होने के कारण देश में पेट्रोल और डीजल की किल्लत देखने को मिल रही है. कई दिनों से स्कूल और कॉलिज बंद हैं. श्रीलंका के लोग राष्ट्रपति राजपक्षे की इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.