)
मोहित गोमत/बुलंदशहर: गाड़ियों पर जाति से जुड़े शब्दों के खिलाफ सरकार ने आदेश दिया था कि गाड़ियों पर राजपूत, ब्राह्मण, यादव, जाट, क्षत्रिय जैसे शब्द लिखवाने पर गाड़ी के मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. इस हुक्म के बाद से गाड़ियों से तो जातियां हटने लगीं और इनकी जगह जूतों में आ गई है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गाड़ियों के बाद अब जूतों पर जातियों का रंग देखने को मिल रहा है. यहां पर एक दुकानदार के पास 'ठाकुर' ब्रांड के जूते मिले हैं. फिलहाल दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.
मामला बुलंदशहर की गुलावठी कोतवाली इलाके का है, जहां एक शख्स ने सड़क किनारे लगी इस दुकान पर रखे जूतों पर ध्यान दिया तो उनके सोल पर ठाकुर लिखा हुआ था. युवक ने इस बात की मुखालिफत की, जिसपर दुकान वाले ने कहा कि वह जूते बनाता नहीं बल्कि कहीं से ले कर ही आता है. इसके बाद युवक ने जूता बेचने वाले के खिलाफ FIR दर्ज कराई.
बता दें, बीते 27 दिसंबर 2020 को प्रदेश के अपर परिवहन आयुक्त ने आदेश दिया था कि कि जिन वाहनों पर जाति सूचक शब्द पाए गए, उनके खिलाफ अभियान चलाते हुए उनकी बाइक और कार जब्त कर ली जाएगी. इस नए नियम के तहत 27 दिसंबर को ही लखनऊ में 'सक्सेनी जी' के खिलाफ पहला केस दर्ज किया गया था.
ZEE SALAAM LIVE TV