)
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई टीम की धुआंदार बल्लेबाज़ डेविड वार्नर (David Warner) मैदान से बाहर में अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं. आए दिन वो अपने परिवार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हैं. इस बार उन्होंने एक ऐसी वीडियो शेयर की है जिसने उनके हिंदुस्तानी फैंस का दिल जीत लिया है.
दरअसल वार्नर ने अपनी पत्नी कैंडिस वार्नर (Candice Warner) का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उनकी पत्नी प्रीति ज़िंटा की फिल्म "दिल है तुम्हारा" का गाना "दिल लगा लिया" पर डांस कर रही हैं. वार्नर ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा," इसमें कैंडिस वार्नर कौन है? मेरी पत्नी मुझे मार डालेगी." फैंस उनकी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और प्यार भरे कमेंट्स भी कर रहे हैं.
बता दें कि डेविड वॉर्नर को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान ग्रोइन में चोट लगी थी और उनका 7 से 11 जनवरी तक होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए पूरी तरह फिट होना मुश्किल लग रहा है. वह सीरीज के पहले 2 टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे.
ZEE SALAAM LIVE TV