Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2151940
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंजमशेदपुर में हेलमेट पहनकर क्लास क्यों कर रहे हैं छात्र; जानें पूरा मामला

जमशेदपुर में हेलमेट पहनकर क्लास क्यों कर रहे हैं छात्र; जानें पूरा मामला

Jamshedpur News: तीन दिन पहले 8 मार्च को छात्रों ने कॉलेज के जर्जर भवन को बनवाने की मांग को लेकर हंगामा किया और तालाबंदी भी की थी, लेकिन, अभी तक कॉलेज प्रबंधन की तरफ से इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है. 

जमशेदपुर में हेलमेट पहनकर क्लास क्यों कर रहे हैं छात्र; जानें पूरा मामला

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो मौजूद वर्कर्स कॉलेज की इमारत इस कदर जर्जर हो चुकी है कि अब स्टूडेंट अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनकर क्लास पहुंच रहे हैं. इससे संबंधित एक वीडियो सोमवार को वायरल भी हुआ. वहीं, स्टूडेट्स का कहना है कि कॉलेज का मकान पुराना और जर्जर हो चुका है. इसकी छत कभी भी टूटकर गिर सकती है. कई बार छत का प्लास्टर टूटकर क्लास रूम में गिर चुका है. उनके पास हेलमेट पहनकर क्लास करने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा है.

जर्जर मकान की मरम्मत के लिए आंदोलन
तीन दिन पहले 8 मार्च को छात्रों ने कॉलेज के जर्जर भवन को बनवाने की मांग को लेकर हंगामा किया और तालाबंदी भी की थी, लेकिन, अभी तक कॉलेज प्रबंधन की तरफ से इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है. आजसू से जुड़े स्टूडेंट्स संगठन ने जर्जर भवन की मरम्मत की मांग को लेकर आंदोलन छेड़ दिया है. संगठन ने कहा है कि उनका धरना-प्रदर्शन भवन बनने तक जारी रहेगा.

प्रिंसपल ने क्या कहा?
कॉलेज के प्रिंसिपल एसपी महालिक ने कहा कि कॉलेज का भवन बने 70 साल से ज्यादा हो चुके हैं. इस बाबत आला और संबंधित वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है. निर्माण कार्य होने तक हम इसी हालत में पढ़ाई जारी रखने के लिए बाध्य हैं. कॉलेज की लाइब्रेरी, प्रशासनिक भवन और वोकेशनल डिपार्टमेंट का भवन बने 70 साल हो चुके हैं. कुछ दिनों पहले भी एक क्लास रूम की छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया था. संयोग से उस समय कोई स्टूडेंट्स क्लास रूम में नहीं था.

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news