Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1414610
Zee SalaamZee Salaam Viralहुमा क़ुरैशी ने दिखाया जादू, कैमरे के सामने निगल गईं सोने की घड़ी; देखें वीडियो !

हुमा क़ुरैशी ने दिखाया जादू, कैमरे के सामने निगल गईं सोने की घड़ी; देखें वीडियो !

हुमा क़ुरैशी (Huma Quraishi) और सोनाक्षी सिन्हा की 4 नवंबर को 'डबल एक्सल’ (Double XL) नाम की एक फिल्म रिलीज़ हो रही है. दोनों इस फिल्म का प्रोमोशन करने में जुटी हुई हैं. यह वीडियो भी इसी फिल्म के प्रोमोशन के लिए बनाया गया है.

सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी
सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी

नई दिल्लीः बॉलीवुड अदाकारा हुमा क़ुरैशी (Huma Quraishi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं वहीं अपने फिल्मों के प्रोमोशन के वीडियोज़ और तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं. 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

Add Zee News as a Preferred Source

 

हुमा क़ुरैशी ने जुमे को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जादू दिखाती हुई नज़र आ रही है. इस वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद हैं. इस वीडियो में हुमा क़ुरैशी सोने की एक कलाई घड़ी को अपने मुंह में निगलती हुई दिख रही हैं! घड़ी को निगलने के बाद वह बोलती हैं कि ये बहुत टेस्टी थी और उनके सामने बैठी सोनाक्षी सिन्हा इसे देख कर अपना मुहं बना रही हैं.

फिर हुमा क़ुरैशी सोनाक्षी सिन्हा से पूछती हैं कि सोना तुम जादू देखना चाहती हो और अगले ही पल वह सोनाक्षी के गाल पर चपत लगाते हुए अपने मुहं से सोने की वह घड़ी निकाल देती हैं, जिस घड़ी को कुछ सेकंड पहले ही हुमा क़ुरैशी ने निगला था!

दरअसल, हुमा क़ुरैशी और सोनाक्षी का यह एक प्रैंक वीडियो है. सोनाक्षी सिन्हा और हुमा क़ुरैशी दोनों ने हाल ही में साथ में एक फिल्म में काम किया है. इस फिल्म का नाम है ’डबल एक्सल’ और यह 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. इस फिल्म में हुमा क़ुरैशी के भाई साक़िब सलीम भी काम कर रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है और इसे काफी देखा और सराहा जा रहा है. इस फिल्म में दो ओवर वेट यानी मोटी लड़कियों के सपने की कहानी है, एक लड़की स्पोर्ट एंकर बनना चाहती है और दूसरी फैशन मॉडल लेकिन उन दोनों को अपने मोटापे की वजह से ये काम नहीं मिलते हैं और हर हगह रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है. ये पूरी फिल्म ओवर वेट लड़कियों के सपने और उनके सामने आने वाली मुश्किलों के ईद-गिर्द बुनी गई है. फिलहाल लोग हुमा क़ुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो को लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. आप भी देखें ये वीडियो.

ऐसी ही दिलचस्प ख़बरों के लिए विज़िट करें zeesalaam.in 

 

TAGS

Trending news