)
Viral Video: मौत का कोई भरोसा नहीं, ये सब जानते हैं. खास तौर पर हाल फिल्हाल में जिस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं उसके बाद तो लोगों में एक अजीब सी बेचैनी पैदा हो जाती है. आपने देखा होगा कोई डांस करते हुए धड़ाम से नीचे गिर जाता है, तो कोई खड़े-खड़े नीचे गिरकर मौत को गले लगा लेता है. हाल ही में ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं. इसी बाच मोरक्का का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक इमाम की अचानक मौत हो जाती है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक इमाम मस्जिद में जुमा की नमाज के दौरान खुतबा पढ़ रहे होते हैं. खुतबा पढ़ते-पढ़ते अचानक इमाम साहब बेसुध हो जाते हैं. उनकी आवाज़ ब्रेक होने लगती है. ये सब देखकर वहां बैठे लोग इमाम साहब के नज़दीक जाते हैं और उनको बैठा देते हैं. इस दौरान वीडियो में कलमा पढ़ने की आवाज़ भी आ रही है. वीडियो मोरक्को का बताया जा रहा है.
देखिए: VIDEO
ZEE SALAAM LIVE TV