)
Aamir Khan IPL Commentary: मशहूर फिल्म अभिनेता आमिर खान का क्रिकेट के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है. ऑस्कर नामांकित फिल्म लगान में आमिर का भुवन किरदार सभी को आज भी याद है और अब आमिर का खेल के प्रति यह प्यार दूसरे स्तर पर पहुंच गया है. अभिनेता आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL2022) के फाइनल मुकाबले की कमेंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. जहां वह अपनी आने वाली लाल सिंह चड्ढा का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी करेंगे.
आमिर के साथ कुछ पूर्व क्रिकेटर भी शामिल होंगे, जो आईपीएल 2022 के दौरान कमेंट्री स्टूडियो में दिखाई दे सकते हैं. आमिर खान का कमेंट्री करने वाला पोस्टर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमें IPL finals के साथ-साथ दर्शकों में आमिर खान की कमेंट्री देखने के लिए जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
माना जा रहा है कि लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर 29 मई को सबसे बहुप्रतीक्षित टी-20 क्रिकेट फाइनल में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी मेजबानी कोई और नहीं बल्कि आमिर खान खुद करेंगे जिसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स (Star sports) पर हेगा.
ZEE SALAAM LIVE TV