Vivah Muhurat 2022: नवंबर-दिसंबर में हैं शादी के बस इतने मुहूर्त! कब से कब तक शादियों पर रहेगा बैन?
Advertisement
trendingNow11418330

Vivah Muhurat 2022: नवंबर-दिसंबर में हैं शादी के बस इतने मुहूर्त! कब से कब तक शादियों पर रहेगा बैन?

Vivah Muhurat 2022 Hindu Panchang: इस साल तुलसी विवाह के दिन रहने वाले अबूझ मुहूर्त पर भी विवाह नहीं हो पाएंगे. साल 2022 के 2 आखिरी महीनों नवंबर और दिसंबर में शादी-विवाह के बहुत कम मुहूर्त हैं. 

फाइल फोटो

Vivah Muhurat 2022 November December: हर साल देव उठनी एकादशी के दिन से शादी-विवाह के मुहूर्त शुरू हो जाते हैं. तुलसी विवाह का दिन तो विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त होता है. लेकिन इस साल ऐसा नहीं है. शुक्र तारा अस्‍त रहने के कारण 5 नवंबर को तुलसी विवाह के दिन शादियां नहीं हो सकेंगी. इतना ही नहीं शादी करने के इच्‍छुक लोगों को नवंबर के आखिरी हफ्ते तक इंतजार करना होगा. आइए जानते हैं कि साल 2022 में नवंबर और दिसंबर में शादी-विवाह के मुहूर्त में कितने हैं. 
 
शुक्र तारा उगने के बाद शुरू होंगे विवाह 

शुक्र तारा अस्‍त होने के दौरान विवाह जैसे शुभ कार्य नहीं होते हैं. शुक्र तारा 20 नवंबर को उदित होगा और इसके बाद विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे. इस कारण नवंबर महीने में शादी के मुहूर्त काफी कम रहेंगे. इसके बाद दिसंबर में भी शादी के चुनिंदा मुहूर्त हैं. इस साल शादी के मुहूर्त 25 नवंबर से शुरू होंगे और 15 दिसंबर तक रहेंगे. 

एक माह तक विवाह रहेंगे बैन 

विवाह मुहूर्त शुरू होने के बाद 15 दिसम्बर तक विवाह होंगे. लेकिन इसके बाद 1 महीने तक खरमास होने से विवाह में विराम लग जाएगा. यानी कि 15 दिसंबर 2022 से 15 जनवरी 2023 तक विवाह बैन रहेंगे. ज्‍योतिष के अनुसार जब सूर्य धनु राशि में होता है, तब विवाह कार्य नहीं होते हैं. सूर्य के मकर राशि में आने के बाद विवाह शुरू होंगे. इस तरह साल 2022 में विवाह के लिए 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक का ही समय रहेगा. 

2022 में विवाह मुहूर्त 

नवंबर 2022 में विवाह मुहूर्त-  25 नवंबर, 26 नवंबर और 27 नवंबर 
दिसंबर 2022 में विवाह मुहूर्त. 2,3,4,7,8 और 15 दिसंबर 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

अपनी निःशुल्क कुंडली पाने के लिए यहाँ तुरंत क्लिक करें

Trending news