Advertisement
trendingNow12196538

नई MG Hector Blackstorm का टीजर जारी, कल होगी लॉन्च

MG Hector Blackstorm: एमजी मोटर इंडिया ने मई 2023 में ग्लॉस्टर ब्लैकस्टॉर्म और सितंबर 2023 में एस्टर ब्लैकस्टॉर्म एडिशन पेश किया था. अब कंपनी अपने सबसे ज्यादा बिकने वाली हेक्टर एसयूवी के स्पोर्टी ऑल-ब्लैक स्पेशल एडिशन को लॉन्च करने के लिए तैयार है.

नई MG Hector Blackstorm का टीजर जारी, कल होगी लॉन्च

MG Hector Blackstorm Launch Update: एमजी मोटर इंडिया ने मई 2023 में ग्लॉस्टर ब्लैकस्टॉर्म और सितंबर 2023 में एस्टर ब्लैकस्टॉर्म एडिशन पेश किया था. अब कंपनी अपने सबसे ज्यादा बिकने वाली हेक्टर एसयूवी के स्पोर्टी ऑल-ब्लैक स्पेशल एडिशन को लॉन्च करने के लिए तैयार है. इस मॉडल का नाम एमजी हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म एडिशन है. यह 10 अप्रैल 2024 को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने इसकी टीजर इमेज जारी कर दी है, जिससे पता चलता है कि यह स्पेशल एडिशन कार पूरी तरह से ब्लैक कलर में होगी. इसमें फ्रंट और साइड में रेड हाइलाइट्स मिलेंगे. 

आगे की तरफ हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में डार्क क्रोम फिनिश वाली जानी-पहचानी ग्रिल और पियानो ब्लैक हेडलैंप बेजल्स मिलेंगे. फॉग लैंप असेंबली, ओआरवीएम और कुछ अन्य बॉडी पैनल्स के आसपास रेड एक्सेंट देखने को मिलेंगे. यह स्पेशल एडिशन 18 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स के साथ मिलेगा, जिसमें रेड ब्रेक कैलिपर्स और साइड पैनल पर 'ब्लैकस्टॉर्म' लोगो होगा. पियानो ब्लैक रूफ रेल्स इसकी स्पोर्टी अपील को और बढ़ाती हैं. पीछे की तरफ, MG हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में स्मोक्ड फिनिश टेललैंप्स मिलेंगे.

केबिन में भी ब्लैक ट्रीटमेंट का इस्तेमाल किया गया है. हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म में पूरी तरह से ब्लैक कलर का इंटीरियर होगा, जिसमें रेड कलर की एंबियंट लाइटिंग और रेड एक्सेंट्स होंगे. रेगुलर मॉडल की तरह ही, यह स्पेशल एडिशन भी 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, इनफिनिटी-सोर्स्ड म्यूजिक सिस्टम, एयर प्यूरीफायर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड टेलगेट जैसे कई फीचर्स के साथ आ सकती है. 

Add Zee News as a Preferred Source

इसमें इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVM, ऑटो-डिमिंग IRVM, वायरलेस चार्जर, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, लेदर सीट अपहोल्स्ट्री, 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और फ्रंट पार्किंग सेंसर भी हो सकते हैं. इनके अलावा, इंजन ऑप्शन भी रेगुलर मॉडल वाले ही हो सकते हैं. 

MG हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म में समान 1.5L पेट्रोल और 2.0L डीजल इंजन ही मिल सकते हैं, जो क्रमशः 250Nm के साथ 141bhp और 350Nm के साथ 169bhp आउटपुट देते हैं. पेट्रोल इंजन में मैनुअल और CVT, दोनों गियरबॉक्स विकल्प मिलेंगे जबकि डीजल इंजन के साथ सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलेगा.

About the Author
author img
Lakshya Rana

लक्ष्य राणा को पत्रकारिता में आठ सोलों का अनुभव है. ऑटोमोबाइल में उनकी बहुत दिलचस्पी है और बीते लगभग दो सालों से ऑटोमोटिव सेक्टर कवर कर रहे हैं. उनसे Lakshya...और पढ़ें

TAGS

Trending news