Gold Price Today, 10 June 2021: 7300 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आज भारी गिरावट, देखिए ताजा रेट
Advertisement

Gold Price Today, 10 June 2021: 7300 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आज भारी गिरावट, देखिए ताजा रेट

Gold Price Today, 10 June 2021: सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बुधवार को चांदी वायदा गिरावट के बावजूद अंतिम घंटे में जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ. हालांकि सोना उठापटक के बाद बिल्कुल फ्लैट बंद हुआ था.

Gold Price Today, 10 June 2021: 7300 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आज भारी गिरावट, देखिए ताजा रेट

Gold, Silver Rate Update, 10 June 2021: सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बुधवार को चांदी वायदा गिरावट के बावजूद अंतिम घंटे में जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ. हालांकि सोना उठापटक के बाद बिल्कुल फ्लैट बंद हुआ था. लेकिन आज सोना और चांदी वायदा में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. 

MCX Gold: बुधवार को सोने का अगस्त वायदा 49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर लेकिन फ्लैट बंद हुआ था. हालांकि इसमें 200 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में ट्रेडिंग होती रही. लेकिन आज सोने के अगस्त वायदा में 225 रुपये से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. भाव अभी 48900 के ऊपर टिके हुए हैं. इस हफ्ते सोना 250 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट चुका है. भाव अब पिछले हफ्ते के लेवल पर पहुंच गए हैं. 

ये भी पढ़ें- इस कंपनी के शेयर ने 1 लाख को बना दिया 10 लाख रुपये, 1 साल में दिया है 900 परसेंट से ज्यादा रिटर्न

इस हफ्ते सोने की चाल

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)      
सोमवार                  49143/10 ग्राम
मंगलवार                49127/10 ग्राम
बुधवार                   49124/10 ग्राम 
गुरुवार                   48900/10 ग्राम (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते सोने की चाल

दिन                      सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  48821/10 ग्राम
मंगलवार                48995/10 ग्राम
बुधवार                   49601/10 ग्राम (अगस्त वायदा)
गुरुवार                   48677/10 ग्राम (अगस्त वायदा) 
शुक्रवार                  48994/10 ग्राम (अगस्त वायदा)

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7300 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. आज सोना अगस्त वायदा MCX पर 48900 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 7300 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: चांदी में आज जबरदस्त गिरावट है, जबकि कल चांदी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला था और अंत में चांदी का जुलाई वायदा 625 रुपये की मजबूती के साथ बंद हुआ था. इंट्रा डे में चांदी वायदा ने 72150 का स्तर भी पार किया था. लेकिन आज चांदी की अधिकतर तेजी गायब हो चुकी है, चांदी 500 रुपये की गिरावट के साथ 71300 के स्तर पर ट्रेड कर रही है. 

इस हफ्ते चांदी की चाल 

दिन                    चांदी (MCX जुलाई - वायदा)    
सोमवार               71817/किलो  
मंगलवार              71231/किलो
बुधवार                 71884/किलो
गुरुवार                71300/किलो (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते चांदी की चाल 

दिन                    चांदी (MCX जुलाई - वायदा)    
सोमवार               71898/किलो  
मंगलवार              72248/किलो
बुधवार                 72678/किलो 
गुरुवार                 70810/किलो 
शुक्रवार               71539/किलो 

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 8680 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8680 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 71300 रुपये प्रति किलो पर है.

ये भी पढ़ें- Aadhaar से तुरंत लिंक करें EPF अकाउंट, वरना नहीं मिलेगा 7 लाख का बेनेफिट, जानिए नियम

LIVE TV

Trending news