Gold Price Today, 29 December 2020, आज सोने का भाव: सोने में आज भी तेजी जारी, चांदी में हल्की सुस्ती
Advertisement
trendingNow1817371

Gold Price Today, 29 December 2020, आज सोने का भाव: सोने में आज भी तेजी जारी, चांदी में हल्की सुस्ती

Gold, Silver Rate Update, 29 December 2020: सोने और चांदी कीमतों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी, आज भी सोना शुरुआती ट्रेडिंग में तेजी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है, लेकिन चांदी में हल्की गिरावट के साथ ट्रेड हो रहा है. 

Gold Price Today: सोने में आज भी तेजी, लेकिन चांदी पड़ी नरम, जानिए अपने शहर में रेट

नई दिल्ली: Gold Price Today 29 December 2020: सोने की कीमतों में कल की तेजी आज भी जारी है. MCX पर सोने (MCX Gold) का फरवरी वायदा हल्की मजबूती के साथ 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर ही कारोबार कर रहा है. कल सोना इंट्रा डे (Gold Intra Day) में 50,500 रुपये के पार तक गया था, लेकिन आखिरी घंटों में सोने में हल्की मुनाफावसूली (Profit booking) भी दिखी, जिससे ये 50,000 रुपये के नीचे भी गया, लेकिन अंत में ये 50,013 पर बंद होने में कामयाब हुआ. 

चांदी (MCX Silver) में हालांकि आज हल्की मुनाफावसूली दिख रही है, चांदी के रेट में कल 3 परसेंट तक की तेजी देखने को मिली थी. आज MCX पर चांदी का मार्च वायदा 100 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. चांदी में भी कल आखिरी घंटों में आई मुनफावसूली के चलते भाव 69,000 रुपये के नीचे 68817 रुपये प्रति किलो पर बंद हुए थे. कल ट्रेडिंग सेशन के पहले हाफ में MCX पर चांदी के भाव 69500 रुपये प्रति किलो के ऊपर चले गए थे.  

ये भी पढ़ें- '250' की थाली के चक्कर में 50,000 रुपये की चपत, आप भी बचिए ऐसे ऑफर्स से

आपके शहर में सोना-चांदी के भाव 

आइए एक नजर डालते हैं चार मेट्रो शहरों में 10 ग्राम 24  कैरेट सोने का भाव क्या चल रहा है, Goodreturns.in के मुताबिक 

10 ग्राम सोने का भाव 

शहर          गोल्ड का भाव 
दिल्ली           53,240
मुंबई            50220
कोलकाता     52,150
चेन्नई            51,590

अब देखते हैं इन चार मेट्रो शहरों में 1 किलो चांदी का भाव क्या है. Goodreturns.in के मुताबिक 

1 किलो चांदी का भाव 

शहर         चांदी का भाव 
दिल्ली          68900
मुंबई            68900
कोलकाता     68900
चेन्नई            72600

ये भी पढ़ें- ATM जाने से पहले चेक कर लें बैंक अकाउंट, नहीं तो देना पड़ेगा चार्ज!

LIVE TV

Trending news