Gold Price Today, 05 August 2021: सोने की कीमतों में आई गिरावट, अब हुआ 8400 रुपये सस्ता! जानिए क्या चल रहा है ताजा रेट
Advertisement
trendingNow1958040

Gold Price Today, 05 August 2021: सोने की कीमतों में आई गिरावट, अब हुआ 8400 रुपये सस्ता! जानिए क्या चल रहा है ताजा रेट

Gold, Silver Rate Update, 05 August 2021: सोने की कीमतों में सुस्ती जारी है. सोना 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे ही बना हुआ है. चांदी की कीमतों में भी नरमी का आलम है. चांदी भी फिलहाल 68,000 रुपये प्रति किलो के नीचे ही ट्रेड कर रही है.

Gold Price Today, 05 August 2021: सोने की कीमतों में आई गिरावट, अब हुआ 8400 रुपये सस्ता! जानिए क्या चल रहा है ताजा रेट

Gold, Silver Rate Update, 05 August 2021: MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा बुधवार को भारी उतार चढ़ाव के साथ बंद हुआ. पूरे दिन सोना वायदा एक छोटे से दायरे में कारोबार करता नजर आया, लेकिन आखिरी घंटों में इसमें अचानक से जोरदार तेजी आई और इसने 48358 रुपये का इंट्रा डे हाई बनाया, लेकिन तुरंत ही इस ऊंचाई से फिसल गया 47766 रुपये तक फिसल गया. अंत में सोना वायदा करीब करीब फ्लैट होकर ही बंद हुआ. आज सोना वायदा एक बार फिर हल्की गिरावट के साथ खुला है, हालांकि भाव 47800 के ऊपर बने हुए हैं.

  1. सोने की कीमतों में आज भी गिरावट के साथ शुरुआत
  2. सोना वायदा 48,000 रुपये के नीचे ट्रेड कर रहा है
  3. चांदी की कीमतों में भी गिरावट के साथ कारोबार

इस हफ्ते सोने की चाल (02-06  जुलाई)

दिन                      सोना (MCX अक्टूबर वायदा)

सोमवार                 48086/10 ग्राम

मंगलवार               47864/10 ग्राम

बुधवार                  47892/10 ग्राम

गुरुवार                  47845/10 ग्राम  (ट्रेडिंग जारी)

ये भी पढ़ें- व्यक्ति की मौत के बाद क्या उसका Aadhaar नंबर कैंसिल हो जाएगा; देखिए सरकार क्या करने जा रही है?

बीते हफ्ते सोने की चाल (26-30  जुलाई)

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)

सोमवार                 47461/10 ग्राम

मंगलवार               47573/10 ग्राम

बुधवार                  47577/10 ग्राम

गुरुवार                 48281/10 ग्राम

शुक्रवार                48001/10 ग्राम

सोना उच्चतम स्तर से करीब 8400 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में  MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. अब सोना अक्टूबर वायदा MCX पर 47800 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 8400 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: चांदी का सितंबर वायदा बुधवार को 300 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ 68,000 रुपये के नीचे बंद हुआ. आज भी चांदी वायदा 150 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार करता दिख रहा है. चांदी वायदा 67500 रुपये प्रति किलो के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.

इस हफ्ते चांदी की चाल

दिन                  चांदी (MCX सितंबर - वायदा)

सोमवार                 67889/किलो

मंगलवार                67914/किलो

बुधवार                   67500/किलो

गुरुवार                   67601/किलो (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते चांदी की चाल

दिन                  चांदी (MCX सितंबर - वायदा)

सोमवार                67121/किलो

मंगलवार               66056/किलो

बुधवार                  66390/किलो

गुरुवार                  68200/किलो

शुक्रवार                 67847/किलो

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 12500 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12500 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 67,500 रुपये प्रति किलो पर है.

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का भाव

सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 48050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि मंगलवार को इसका भाव 48017 रुपये था, यानी कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं देखने को मिला. जबकि चांदी का भाव बुधवार को 68241 रुपये प्रति किलो रहा, मंगलवार को चांदी 67752 रुपये प्रति किलो पर बिकी थी.

LIVE TV

Trending news