Gold Price Today, 13 July 2021: अब खरीद लो सोना! एक जगह पर रुक गए दाम, 8400 रुपये तक मिल रहा सस्ता
Advertisement

Gold Price Today, 13 July 2021: अब खरीद लो सोना! एक जगह पर रुक गए दाम, 8400 रुपये तक मिल रहा सस्ता

Gold, Silver Rate Update, 13 July 2021: सोना खरीदना चाहते हैं तो अच्छा मौका है. क्यों कीमतें एक दायरे में घूम रही हैं. बीते कई ट्रेडिंग सेशन से सोना और चांदी एक जगह पर आकर थम गए हैं. 

Gold Price Today, 13 July 2021: अब खरीद लो सोना! एक जगह पर रुक गए दाम, 8400 रुपये तक मिल रहा सस्ता

Gold, Silver Rate Update, 13 July 2021: इस हफ्ते भी सोने और चांदी की कीमतों में उठा-पटक दिख रही है. हालांकि कारोबार एक सीमित दायरे में ही हो रहा है. सोना वायदा 47400-47800 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में ही कारोबार करता नजर आया है. सर्राफा बाजार में सोना जुलाई के महीने में अबतक करीब 600 रुपये तक महंगा हुआ है. सर्राफा बाजार में सोना बीते 5 कारोबारी दिनों से लगातार महंगा हुआ है. 

  1. सोने-चांदी की कीमतों में आज सुस्ती 
  2. सोना उच्चतम स्तर से 8400 रुपये सस्ता
  3. चांदी 69,000 रुपये के नीचे फिसली

MCX Gold: सोमवार को सोना का अगस्त वायदा 140 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ. आज सोने में हल्की बढ़त के साथ कारोबार शुरू हुआ है. सोना इस वक्त 47800 रुपये के इर्द गिर्द कारोबार करता नजर आ रहा है. पिछले हफ्ते से सोना 500 रुपये तक महंगा हो चुका है. 

ये भी पढ़ें- Driving License के लिए टेस्ट का झंझट खत्म! इस एक सर्टिफिकेट पर बना जाएगा DL, सरकार ने बदले नियम

इस हफ्ते सोने की चाल (12-16  जुलाई)

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)      
सोमवार                 47774/10 ग्राम
मंगलवार                47800/10 ग्राम (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते सोने की चाल (5-9 जुलाई)

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)      
सोमवार                 47299/10 ग्राम
मंगलवार               47684/10 ग्राम 
बुधवार                  47910/10 ग्राम 
गुरुवार                  47721/10 ग्राम 
शुक्रवार                 47923/10 ग्राम 

सोना उच्चतम स्तर से करीब 8400 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में  MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. आज सोना अगस्त वायदा MCX पर 47800 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 8400 रुपये सस्ता मिल रहा है. 

MCX Silver: चांदी का सितंबर वायदा सोमवार को काफी उतार चढ़ाव के साथ बंद हुआ. चांदी वायदा में कल 100  रुपये की मजबूती दिखी, इंट्रा डे में चांदी वायदा 69561 रुपये के स्तर पर भी गया था. आज चांदी वायदा की शुरुआत बिल्कुल फ्लैट हुई है. 

बीते हफ्ते चांदी की चाल

दिन                  चांदी (MCX सितंबर - वायदा)    
सोमवार                70039/किलो  
मंगलवार               69512/किलो
बुधवार                  69365/किलो 
गुरुवार                  68962/किलो 
शुक्रवार                 69297/किलो 

चांदी अपने उच्चतम स्तर से  10580 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10580 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 69400 रुपये प्रति किलो पर है. 

ये भी पढ़ें- High Return Stocks: इस शेयर ने 1 लाख को बना दिया 1 करोड़ रुपये, 10 साल में दिया 10,000 परसेंट से ज्यादा रिटर्न

LIVE TV

Trending news