अब गाय का गोबर भी बिक रहा है ऑनलाइन
Advertisement

अब गाय का गोबर भी बिक रहा है ऑनलाइन

ऐसा लगता है कि इंटरनेट पर कुछ दिनों में सबकुछ ही ऑनलाइन बिकने लगेगा। कपड़े, जूते, खिलौने, किताबें और कई चीजों की बिक्री के बाद अब गोबर की बारी है। जी हां अब गाय का गोबर भी ऑनलाइन बिकने लगा है। अब ये अलग बात है कि इसके खरीदारों की संख्या कितनी होती है।

अब गाय का गोबर भी बिक रहा है ऑनलाइन

नई दिल्ली: ऐसा लगता है कि इंटरनेट पर कुछ दिनों में सबकुछ ही ऑनलाइन बिकने लगेगा। कपड़े, जूते, खिलौने, किताबें और कई चीजों की बिक्री के बाद अब गोबर की बारी है। जी हां अब गाय का गोबर भी ऑनलाइन बिकने लगा है। अब ये अलग बात है कि इसके खरीदारों की संख्या कितनी होती है।

गांव में मिट्टी के घर को लेपने के लिए गोबर का इस्तेमाल किया जाता है। गोबर का आध्यात्मिक इस्तेमाल भी होता है। धार्मिक कार्यों में गाय के गोबर से स्थान को पवित्र किया जाता है। गाय के गोबर से बने उपले से हवन कुण्ड की अग्नि जलाई जाती है। आज भी गांवों में महिलाएं सुबह उठकर गाय गोबर से घर के मुख्य द्वार को लिपती हैं। amazon.in वेबसाइट पर गाय का गोबर ऑनलाइन बिक रहा है। 

Trending news